टीवी के लोकप्रिय शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में ‘बाघा’ का किरदार निभाने वाले Tanmay Vekaria इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता अरविंद वेकारिया को खो दिया, जिसके बाद अभिनेता गहरे सदमे में हैं। शो के 18 साल पूरे होने के जश्न के दौरान तन्मय अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और उन्होंने उनकी आखिरी इच्छा का जिक्र किया, जो पूरी नहीं हो सकी। तन्मय ने बताया कि जब उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे, उस समय शो में बाघा और बावरी की लव स्टोरी का ट्रैक चल रहा था। गंभीर तबीयत के बावजूद उनके पिता हमेशा उन्हें काम पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करते थे। मीडिया से बातचीत में तन्मय ने बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि अगर शूटिंग के दौरान कोई बुरी खबर भी आए तो पहले अपना काम पूरा करना और प्रोड्यूसर को नुकसान नहीं होने देना। अभिनेता ने यह भी साझा किया कि उनके पिता हर रात नियमित रूप से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देखते थे। अस्पताल में रहते हुए उन्होंने तन्मय से कहा था कि जब वह घर लौटेंगे तो यूट्यूब पर उनके सभी एपिसोड साथ बैठकर देखेंगे। तन्मय ने उनसे यह वादा भी किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके पिता घर वापस नहीं लौट सके। अभिनेता ने कहा कि यह अधूरा वादा आज भी उन्हें भावुक कर देता है। इस कठिन समय में शो की पूरी टीम और फैंस लगातार उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
अनाथ हुआ TV का मशहूर एक्टर, मां के बाद पिता की मौत का सदमा, आखिरी इच्छा का सच बताते हुए निकले आंसू !
टीवी के लोकप्रिय शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 'बाघा' का किरदार निभाने वाले Tanmay Vekaria इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता अरविंद वेकारिया को खो दिया, जिसके बाद अभिनेता गहरे सदमे में हैं। शो के 18 साल पूरे होने के जश्न के दौरान तन्मय अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और उन्होंने उनकी आखिरी इच्छा का जिक्र किया, जो पूरी नहीं हो सकी।
First published on: Aug 01, 2026 04:32 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola