Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे बचाओ…’ मौत से 24 घंटे पहले दिव्या भारती ने किससे लगाई थी गुहार? सालों बाद खुला राज!

Divya Bharti Death Mystery: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत से एक दिन पहले फिल्ममेकर अनीस बजमी उनसे मिले थे. अनीस बजमी ने दिव्या भारती के साथ अपनी आखिरी मुलाकात बारे में काफी कुछ बताया है.

---विज्ञापन---

Divya Bharti

Divya Bharti Death Mystery: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की असामयिक मृत्यु का सदमा आज भी उनके फैंस के दिल में शूल के भाती चूभता है. दिव्या भारती की मौत से जुड़ी जानकारी के लिए आज भी उनके फैंस बैचेन रहते हैं. बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इस वक्त दिव्य भारती का निधन हुआ था, उस वक्त वो अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘लाडला’ की शूटिंग कर रही थीं. उनके निधन के बाद से फिल्ममेकर अनीस बजमी को दोबारा से ये फिल्म लिखनी पड़ी और शूटिंग भी दोबार से करनी पड़ी. हाल ही में अनीस बजमी ने बताया कि वो दिव्या भारती की मौत से एक दिन पहले उनसे मिले थे. चलिए आपको बताते हैं कि अनीस बजमी ने दिव्या भारती के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को लेकर क्या कुछ कहा है.

क्लाइमेक्स की शूटिंग से पहले ही…

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनीस बजमी ने इस ट्रैजेडी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था. हमने दिव्या भारती के साथ लगभग पूरी फिल्म शूट कर ली थी और उन्होंने शानदार काम किया था. दुर्भाग्य से, क्लाइमेक्स की शूटिंग से पहले ही उनका देहांत हो गया. हम सभी यह सोचने लगे कि आगे क्या करें. लगभग दो महीने तक किसी ने काम नहीं किया. हर कोई निराश था और हमारे प्रॉड्यूसर भी बहुत परेशान थे क्योंकि फिल्म की शूटिंग पहले ही हो चुकी थी. हमें यह बात समझने में समय लगा कि हमें इसे फिर से बनाना होगा. फिल्म का लगभग 90 से 95 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका था.’

---विज्ञापन---

मुझे बचाओ…

अनीस बजमी ने बताया कि आखिर में मेकर्स ने श्रीदेवी को लीड रोल में कास्ट किया और प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने का फैसला किया. एक ऐसा फैसला जिससे फिल्म का स्तर और ऊंचा हो गया. अनीस बजमी ने आगे कहा, ‘दिव्या के निधन के कारण मेरी दो फिल्मों – ‘लाडला’ और ‘अंगरक्षक’ की शूटिंग दोबारा करनी पड़ी। हमने अंगरक्षक की शूटिंग भी पूरी कर ली थी. मुझे याद है कि हम चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे. दिव्या की मौत से एक दिन पहले हम उनके साथ शूटिंग कर रहे थे. उस सीन में, वह कैमरे से दूर चली जाती है और धीरे-धीरे फोकस से बाहर हो जाती है. उसी वक्त एक नकाबपोश आदमी उन्हें घसीटकर ले जाता है. उस सीन में उनका आखिरी डायलॉग था, ‘मुझे बचाओ.’ इसके अगली सुबह हमें पता चला कि उनका निधन हो गया है.’

First published on: Aug 03, 2026 12:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola