Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sanjay Dutt की याद में तड़पे Salman Khan! देर रात लिखा इमोशनल पोस्ट, बाबा की सलामती की मांगी दुआ!

सलमान खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संजय दत्त के साथ उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मी नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा हुआ है। देर रात करीब 1:30 बजे भाईजान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर संजय दत्त के साथ दो बेहद भावुक तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने लिखा, "बाबा... फॉरेवर बाबा... और बाबा, बाबा होता है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 1, 2026 11:34
Share :
Sanjay Dutt, Salman Khan

सलमान खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संजय दत्त के साथ उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मी नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा हुआ है। देर रात करीब 1:30 बजे भाईजान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर संजय दत्त के साथ दो बेहद भावुक तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने लिखा, “बाबा… फॉरेवर बाबा… और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब अपने बच्चों के भी बाबा। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त… अल्लाह, भगवान, यीशु… सब इस आदमी को हमेशा खुश रखें। आई लव यू बाबा।” सलमान का यह इमोशनल कैप्शन देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ करने लगे। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी पोस्ट पर “Brothers For Life” लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। बता दें कि संजय दत्त ने 29 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मनाया था और 31 जुलाई को सलमान उनसे मिले थे। उसी मुलाकात की तस्वीरें अब उन्होंने फैंस के साथ साझा की हैं। सलमान और संजय की दोस्ती कई दशकों पुरानी है। दोनों ने हर मुश्किल दौर में एक-दूसरे का साथ निभाया है और इंडस्ट्री में उनकी बॉन्डिंग मिसाल मानी जाती है। वर्क फ्रंट पर दोनों ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। सलमान की इस पोस्ट के बाद फैंस एक बार फिर इस सुपरहिट जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखने की उम्मीद जता रहे हैं।

First published on: Aug 01, 2026 11:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola