Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

India’s Got Latent में घर से भागकर आए कपल की हुई बल्ले-बल्ले, करण औजला से मिला ये अनोखा गिफ्ट

Karan Aujla Gives Special Gifts to Runaway Couple: समय रैना के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में घर से भागकर शादी करने वाले इस कपल को सिंगर करण औजला की तरफ से एक खास गिफ्ट मिला है.

---विज्ञापन---

Karan Aujla Gives Special Gifts to Runaway Couple: फेमस कॉमेडियन समय रैना के पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का नया एपिसोड रिलीज हो गया है. शो के नए एपिसोड में समय रैना के साथ जजों के पैनल पर सिंगर करण औजला, तन्मय भट्ट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ बैठे हुए थे. नए एपिसोड में भी समय की हाजिरजवाबी और पैनलिस्टों का एक-दूसरे को रोस्ट करना लोगों को बहुत आया. लेकिन इस बार शो की सारी लाइमलाइट सिंगर करण औजला ने अपने नाम कर ली. करण औजला ने इस शो पर एक ऐसा काम किया जिसने सभी का दिल जीत लिया. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

कपल ने घर से भागकर की शादी

दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के इस एपिसोड में आए कंटेस्टेंट विजेंद्र राजक ने अपने व्हील स्टंट परफॉर्मेंस से सभी जजों को इम्प्रैस कर दिया. इसके बाद बातचीत का दौर शुरू हुआ, जिसमें जजों ने उनकी पत्नी से भी मुलाकात की. इस कपल ने बताया कि उन्होंने भागकर शादी की है. क्योंकि उनके माता-पिता उनके रिश्ते और शादी के खिलाफ थे. इस दौरान विजेंद्र ने बताया कि सिर्फ एक महीने की डेटिंग के बाद ही उनकी पत्नी ने शादी करने के लिए कहने लगी. उनके बार-बार कहने पर आर्थिक तंगी के बावजूद वो इसके लिए मान गए और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. विजेंद्र ने ये भी बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी के परिवार वालों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

---विज्ञापन---

कपल को करण औजला से मिला ये अनोखा गिफ्ट

इसके बाद जब समय ने विजेंद्र से उनकी लाइफ के सबसे बड़े गोल के बारे में पूछा, जिसके जवाब में विजेंद्र ने कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ मालदीव में घूमने जाना चाहते हैं. ये सुनते ही सिंगर करण औजला ने तुरंत कहा कि वो इस कपल की टिकट का खर्च उठाएंगे. सिंगर ने कहा, ‘मालदीव जाकर आपको खुशी होगी ना? इसलिए मैं आपके टिकट का खर्च उठा रहा हूं.’ इसके बाद तुरंत समय ने करण की तारीफ की. करण ने आगे कहा, ‘यह सब आपको आपकी पत्नी की वजह से मिल रहा है.’ बाद में विजेंद्र ने शो का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया.

First published on: Aug 02, 2026 11:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola