Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Traitors 2 Grand Launch,Shweta Tiwari Ready To Rule,Raja Chaudhary की बातों का नहीं पड़ा असर

ओटीटी का चर्चित रियलिटी शो द ट्रेटर्स अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में मुंबई में शो का ग्रैंड लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां सभी कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठाया गया। इस बार शो में माइंड गेम, धोखा, रणनीति और जबरदस्त ट्विस्ट्स का डबल डोज देखने को मिलेगा।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 31, 2026 18:29
Share :
Shweta Tiwari

ओटीटी का चर्चित रियलिटी शो द ट्रेटर्स अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में मुंबई में शो का ग्रैंड लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां सभी कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठाया गया। इस बार शो में माइंड गेम, धोखा, रणनीति और जबरदस्त ट्विस्ट्स का डबल डोज देखने को मिलेगा। मेकर्स का दावा है कि दूसरा सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और एंटरटेनिंग होगा। शो में टीवी, बॉलीवुड, कॉमेडी और सोशल मीडिया की दुनिया के कई चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा टीवी स्टार और बिग बॉस 4 की विनर श्वेता तिवारी की हो रही है। लॉन्च इवेंट के दौरान श्वेता ने अपने आइकॉनिक किरदार प्रेरणा का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि स्क्रीन पर सालों तक धोखा खाने वाली प्रेरणा अब इस गेम में किसी को आसानी से नहीं छोड़ेगी। उनके इस बयान ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। श्वेता के अलावा मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती और बिग बॉस 17 व लॉक अप के विजेता मुनव्वर फारूकी भी इस सीजन का हिस्सा हैं। इनके साथ शालिनी पासी, रणवीर बराड़, साहिल सलाथिया, रिदा थराना, शहनील गिल, इक्का सिंह, आदित्य कुलश्रेष्ठ, तान्या पुरी और कई अन्य कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे। शो की शूटिंग जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है। द ट्रेटर्स 2 का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा और हर गुरुवार रात 12 बजे नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा।

First published on: Jul 31, 2026 06:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola