बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से फैंस और फिल्मी सितारों ने बधाइयां दीं। हालांकि, सभी को इंतजार था उनके जिगरी दोस्त सलमान खान की बर्थडे विश का। दिनभर सलमान की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट सामने नहीं आई, जिससे फैंस हैरान थे। लेकिन रात 12 बजे भाईजान ने अपने दोस्त को खास अंदाज में बधाई दी। सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘KING’ का गाना ‘तू मिल जाए’ शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख… हमेशा जवान रहो द किंग… यही मेरी दुआ है।’ सलमान की इस प्यारी बधाई पर शाहरुख भी कहां पीछे रहने वाले थे। किंग खान ने उनकी स्टोरी री-शेयर करते हुए मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘आपने कहा था बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है… सिर्फ इसीलिए मेहनत की… लव यू भाई ऑलवेज।’ शाहरुख के इस जवाब ने फैंस को खूब हंसाया। दोनों सितारों की इस बातचीत को सोशल मीडिया पर सच्ची दोस्ती और शानदार ब्रोमांस का उदाहरण बताया जा रहा है। वहीं, अपने जन्मदिन पर शाहरुख ने फैंस को भी खास तोहफा दिया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिनभर फैंस को मन्नत के पास जाने की अनुमति नहीं मिली थी। ऐसे में माना जा रहा था कि इस बार भी किंग खान बालकनी से नजर नहीं आएंगे। लेकिन शाम होते ही शाहरुख मन्नत की बालकनी में पहुंचे और अपने आइकॉनिक अंदाज में दोनों बाहें फैलाकर फैंस का अभिवादन किया। उनकी एक झलक पाकर फैंस खुशी से झूम उठे।
---विज्ञापन---
Shahrukh Khan का जन्मदिन भूले Salman Khan, रात 12 बजे दिखाया याराना ! ‘ब्रोमांस’ की हो रही खूब चर्चा
बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से फैंस और फिल्मी सितारों ने बधाइयां दीं। हालांकि, सभी को इंतजार था उनके जिगरी दोस्त सलमान खान की बर्थडे विश का।
First published on: Nov 03, 2026 06:10 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola