बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार को लेकर चर्चा में हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए सलमान ने अपनी जिंदगी का एक पुराना और मुश्किल दौर याद किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब मीडिया में उनके खिलाफ लगातार नेगेटिव खबरें सामने आ रही थीं। टीवी, अखबार और दूसरी जगहों पर उनकी पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप, फिल्मों और कोर्ट केस से जुड़ी खबरें चर्चा में रहती थीं। इस माहौल का असर सलमान पर भी पड़ा था और उन्हें लगने लगा था कि शायद उन्हें कैमरे के सामने नहीं जाना चाहिए। इसी दौरान उन्हें टीवी शो ‘दस का दम’ होस्ट करने का ऑफर मिला। हालांकि, उस वक्त सलमान इस ऑफर को लेकर काफी असमंजस में थे। उन्होंने इस बारे में अपने पिता सलीम खान से सलाह लेने का फैसला किया। सलमान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ‘दस का दम’ करना चाहिए। इसके जवाब में सलीम खान ने उन्हें खुद पर भरोसा करने की सीख दी। उन्होंने सलमान से पूछा कि क्या उन्हें अपनी पर्सनैलिटी, सोच, दिल और अपनी परवरिश पर भरोसा है। सलमान ने इसका जवाब हां में दिया। इसके बाद सलीम खान ने उन्हें आगे बढ़ने और शो करने की सलाह दी। उन्होंने समझाया कि जब खुद पर भरोसा हो, तो लोगों की बातों से डरने की जरूरत नहीं है। सलमान ने बताया कि पिता की इस सलाह ने उन्हें मुश्किल दौर से निकलने और अपनी असली पर्सनैलिटी के साथ लोगों के सामने आने का हौसला दिया।
---विज्ञापन---
Salman Khan के खिलाफ फैलाई ‘नेगेटिविटी’! डर गए थे दबंग खान! पिता Salim Khan ने दी ‘हिदायत’!
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार को लेकर चर्चा में हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए सलमान ने अपनी जिंदगी का एक पुराना और मुश्किल दौर याद किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब मीडिया में उनके खिलाफ लगातार नेगेटिव खबरें सामने आ रही थीं।
First published on: Oct 05, 2026 06:30 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola