Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 के सेट पर चढ़ा सलमान खान का पारा! गुस्से में बोले- ‘मेरा काम…’

Salman Khan Video: सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान 'बिग बॉस 20' के सेट पर पैपराजी को फटकार लगाते दिख रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 5, 2026 16:10
Share :

Salman Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने आने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की तैयारी में लगे हुए हैं. महज कुछ घंटों के इंतजार के बाद ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हाल ही में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 4 सितंबर को सलमान खान अपने काउबॉय लुक में शो के सेट पर ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंचे. इस दौरान सलमान एकदम शांत मूड में स्टेज पर टाइगर वॉक करते दिखाई दिए. इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि सलमान का मूड एकदम बदल गया.

दरअसल, एक कैमरा पर्सन सलमान को बार-बार पोज देने के लिए कह रहा था, जिस पर सलमान थोड़ा नाराज हो गए. पहले उन्होंने हाथ के इशारे से चुप रहने के लिए कहा और फिर याद दिलाया कि वो अकेले यहां नहीं हैं. इसके बाद भी पैपराजी नहीं रुके. वो ‘बाबा-बाबा’ कहकर सलमान से पोज देने की मांग करने लगे और यहीं पर सलमान का पारा चढ़ गया. इसके बाद सलमान ने गुस्से में कहा, ‘बाबा, यह तेरा काम नहीं है. मुझे कैमरे के आगे आने की जरूरत नहीं है. आप भी सुनिए.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2026 04:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola