Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

5 नई जोड़ियां, 4 दिग्गज डायरेक्टर! OTT पर प्यार का पारा चढ़ाने आ रही ‘Lust Stories 3’, रिलीज डेट हुई रिवील

Lust Stories 3 Release Date: बॉलीवुड की हिट वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' के तीसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. इसमें 5 नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी. वहीं, इसे 4 दिग्गज डायरेक्टर मिलकर बनाएंगे.

Lust Stories 3 Release Date: बॉलीवुड की हिट वेब सीरीज में से एक ‘लस्ट स्टोरीज’ अपने तीसरे सीजन के साथ ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए आ रही है. प्यार, डिजायर और मॉडर्न रिलेशनशिप के कॉम्प्लिकेशन से भरी ‘लस्ट स्टोरीज’ फ्रैंचाइजी का तीसरा सीजन नई जोड़ियों और नई कहानियों के साथ वापसी करने वाला है. हाल ही में सीरीज के मेकर्स ने ‘लस्ट स्टोरीज 3’ की रिलीज डेट का ऐलान किया है. इसके साथ ही मेकर्स ने तीसरे सीजन की स्टारकास्ट के नाम भी रिवील कर दिए हैं. इस सीरीज की सबसे खास बात ये है कि इसमें 5 नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी. वहीं, इसे 4 दिग्गज डायरेक्टर मिलकर बनाएंगे. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

5 नई जोड़ियां, 4 दिग्गज डायरेक्टर!

‘लस्ट स्टोरीज’ के तीसरे सीजन को विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज मिलकर डायरेक्ट करेंगे. इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा जैसे मंझे हुए एक्टर्स लीड रोल में होंगे.

---विज्ञापन---

लस्ट स्टोरीज की पॉपुलैरिटी…

हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने बताया कि इस एंथोलॉजी को खास बनाने के लिए इसके नए पार्ट में चार अलग-अलग विचारों वाले डायरेक्टर्स को एक साथ लाया गया है. रुचिका ने कहा, ‘लस्ट स्टोरीज की पॉपुलैरिटी का राज इसकी खुद को नए रूप में ढालने की क्षमता है. हर सीजन एक मानवीय इच्छा से शुरू होता है और एक बिल्कुल अलग सच्चाई तक पहुंचता है. यहां इच्छा शक्ति, कमजोरी, स्वतंत्रता और समझौते की एक झलक दिखाई जाती है, जिनके बारे में लोग खुलकर कहने में हिचकिचाते हैं.’

कब रिलीज होगी ‘लस्ट स्टोरीज 3’?

रुचिका ने आगे कहा, ‘भारत के 4 फेमस डायरेक्टर, विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज अपने 4 अलग-अलग विजन को प्रेजेंट करते हैं. अब वो एक ही उद्देश्य के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे. RSVP और फ्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर हमें इस रचनात्मक विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है. हर एक फिल्म एक अलग तरह का विजन प्रेजेंट करती है, साथ ही दर्शकों को अपनी कहानियों से जोड़ती है.’ बता दें कि ‘लस्ट स्टोरीज 3’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स इंडिया पर प्रीमियर होगी.

First published on: Sep 05, 2026 03:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola