Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अवतार’ में फायर लॉर्ड ओजाई को आवाज देने वाले वॉइस एक्टर Ettore Zuim का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Ettore Zuim Death: 'अवतार: द लास्ट एयरबेंडर' में 'फायर लॉर्ड ओजाई' को अपनी दमदार आवाज देने वाले मशहूर ब्राजीलियाई डबिंग आर्टिस्ट एटोर ज़ुइम का 66 की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने बैटमैन समेत कई बड़े हॉलीवुड किरदारों को डब किया था.

Voice Actor Ettore Zuim Passes Away
Voice Actor Ettore Zuim Passes Away

Ettore Zuim Death: एनिमेशन और डबिंग वर्ल्ड से एक बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है. पॉपुलर एनिमेटेड शो ‘अवतार: द लास्ट एयरबेंडर’ (Avatar: The Last Airbender) में विलेन ‘फायर लॉर्ड ओजाई’ (Fire Lord Ozai) को अपनी आवाज देने वाले दिग्गज ब्राजीलियाई वॉइस एक्टर एटोर ज़ुइम (Ettore Zuim) का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे न केवल एक शानदार वॉइस ओवर आर्टिस्ट थे, बल्कि कई बड़े शोज के डबिंग डायरेक्टर भी रहे.

66 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

एनिमेशन इंडस्ट्री के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट एटोर ज़ुइम का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. हालांकि उनकी मौत की सटीक वजह का अभी तक ऑफिशियल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में वे ‘पेरिफेरल आर्टेरियल ऑब्स्ट्रक्टिव डिजीज’ नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित पाए गए थे.

---विज्ञापन---

‘फायर लॉर्ड ओजाई’ का खतरनाक रोल

एटोर ज़ुइम को निकलोडियन के कल्ट एनिमेटेड शो ‘अवतार: द लास्ट एयरबेंडर’ के तीसरे सीजन ‘बुक 3: फायर’ में विलेन ‘फायर लॉर्ड ओजाई’ की ब्राजीलियाई-पुर्तगाली डबिंग के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. अपनी कड़क आवाज से उन्होंने इस नेगेटिव कैरेक्टर को काफी आइकोनिक बना दिया था. इस सीजन के वे डबिंग डायरेक्टर भी रहे थे.

‘द लेजेंड ऑफ कोरा’ में भी जमाई धाक

‘अवतार’ की फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए एतोर ने इसके सीक्वल शो ‘द लेजेंड ऑफ कोरा’ में ‘वेरिक’ (Varrick) के किरदार को अपनी आवाज दी थी. इसके अलावा वे इस मशहूर एनिमेटेड सीरीज के चारों सीजन्स के लिए ऑफिशियल डबिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे.

---विज्ञापन---

क्रिस्टियन बेल और बैटमैन की बने आवाज

एटोर ज़ुइम ब्राजील में हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस्टियन बेल (Christian Bale) और ओवेन विल्सन (Owen Wilson) के परमानेंट ब्राजीलियाई वॉइस आर्टिस्ट थे. क्रिस्टोफर नोलन की सुपरहिट ‘द डार्क नाइट’ ट्रिलॉजी और ‘बैटमैन: अरखम’ गेम्स में उन्होंने ही ब्रूस वेन/बैटमैन की डबिंग की थी.

कई कार्टून शोज में दी आइकोनिक आवाज

अपने लंबे और सफल करियर में एतोर ने डिज्नी की ‘हरक्यूलिस’, ‘श्रेक’ में प्रिंस फार्मिंग, ‘वन पीस’ में ड्रैकुल मिहॉक, ‘द सिम्पसन्स’ और ‘साउथ पार्क’ जैसे दर्जनों वर्ल्ड-फेमस एनिमेटेड शोज और मूवीज के कैरेक्टर्स को डब किया था. उनके जाने से एनिमेशन और डबिंग इंडस्ट्री में गहरा शोक छाया हुआ है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2026 05:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola