Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Premiere:कुर्ते में छाए Ranbir Kapoor,साड़ी में जंची Alia Bhatt। Neetu Kapoor संग दिये पोज़

बॉलीवुड में दिवाली सेलिब्रेशन का आगाज़ फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ हो गया है। 5 नवंबर को रणबीर कपूर और यश स्टारर यह मेगा बजट फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले 3 नवंबर को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। हालांकि, इस शाम का सबसे खास आकर्षण रहा रणबीर कपूर का फैमिली रीयूनियन।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Nov 4, 2026 17:01
Share :
Ranbir Kapoor

बॉलीवुड में दिवाली सेलिब्रेशन का आगाज़ फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ हो गया है। 5 नवंबर को रणबीर कपूर और यश स्टारर यह मेगा बजट फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले 3 नवंबर को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। हालांकि, इस शाम का सबसे खास आकर्षण रहा रणबीर कपूर का फैमिली रीयूनियन। फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर मरून कुर्ते, डेनिम जींस और ब्लैक बूट्स में बेहद हैंडसम नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी आलिया भट्ट सी-ग्रीन साड़ी और खूबसूरत एम्बेलिश्ड ब्लाउज में दिखाई दीं। आलिया ने अपनी सास नीतू कपूर के साथ भी कैमरे के सामने कई पोज दिए। नीतू ब्राउन मोनोक्रोम आउटफिट में नजर आईं और दोनों की प्यारी बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींचा। रणबीर को सपोर्ट करने के लिए उनके कजिन आदर जैन पत्नी अलेखा आडवाणी और अरमान जैन पत्नी अनीसा मल्होत्रा के साथ पहुंचे। वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान बेटी शाहीन भट्ट और होने वाले दामाद इशान मेहरा के साथ नजर आईं। इसके अलावा फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे पत्नी सर्गुन मेहता के साथ पहुंचे। दोनों के देसी और स्टाइलिश लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

First published on: Nov 04, 2026 05:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो