---विज्ञापन---

Puja Banerjee’s Health Deteriorates During Pregnancy,मिसकैरेज का सता रहा डर, डॉक्टर ने दी वॉर्निंग !

सीरियल देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों अपनी जिंदगी के मोस्ट एक्साइटिंग फेज़ में हैं। उन्होने हाल ही में पति कुणाल वर्मा के साथ अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। 38 की उम्र में पूजा मां बनने जा रही हैं। ये उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 1, 2026 12:54
Share :
Puja Banerjee

सीरियल देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों अपनी जिंदगी के मोस्ट एक्साइटिंग फेज़ में हैं। उन्होने हाल ही में पति कुणाल वर्मा के साथ अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। 38 की उम्र में पूजा मां बनने जा रही हैं। ये उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी है। हांलाकि, सेकंड प्रेग्नेंसी में पूजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जहां एक तरफ पूजा और कुणाल अपने सेकंड बेबी को वेलकम करने के लिये बेहद एक्साइडिड हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पूजा को इन दिनों कई हेल्थ इश्यूज़ का सामना भी करना पड़ रहा है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है। अपने व्लॉग में पूजा काफी तकलीफों से जूझती दिख रही हैं। मॉर्निंग सिकनेस ने उनकी हालत को बिगाड़ दिया है। 38 की उम्र में प्रेग्नेंट होने का असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, 38 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी होने की वजह से मिसकैरेज का खतरा ज्यादा रहता है। इसके आगे वो इमोशनल हो जाती हैं और बताती हैं कि उन्हें इस बार ज्यादा डर लग रहा है क्योंकि उन्हें पिछली बार से ज्यादा दर्द है। इस बार की प्रेग्नेंसी उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। एक्ट्रेस मॉर्निंग सिकनेस से बुरी तरह जूझ रही हैं और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रहती है।

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2026 12:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.