Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादीशुदा हैंParth Samthaan ? बच्चे के लिए छोड़ेंगे Industry, 35 के एक्टर ने बताया सच !

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पार्थ समथान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर के मेंटल और इमोशनल ब्रेकडाउन से जुड़े खुलासों ने फैंस को परेशान कर दिया था। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर पार्थ समथान की सीक्रेट शादी, पिता बनने और इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 8, 2026 15:36
Share :
Parth Samthaan

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पार्थ समथान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर के मेंटल और इमोशनल ब्रेकडाउन से जुड़े खुलासों ने फैंस को परेशान कर दिया था। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर पार्थ समथान की सीक्रेट शादी, पिता बनने और इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि पार्थ शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी व होने वाले बच्चे की जिम्मेदारी निभाने के लिए एक्टिंग इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं। इस दावे के सामने आने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई और हर कोई पार्थ की शादी और बच्चे को लेकर सवाल करने लगा। हालांकि, इन तमाम दावों की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, वायरल पोस्ट पूरी तरह फेक और बेबुनियाद है। खुद पार्थ समथान ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “थैंक यू… साथ में महीने भर के राशन की लिस्ट भी भेज देना।” इसके साथ उन्होंने डिसअपॉइंटेड इमोजी भी लगाया। पार्थ के इस रिएक्शन से साफ है कि वायरल पोस्ट में किए गए शादी, बच्चे और इंडस्ट्री छोड़ने के दावे महज अफवाह हैं। यानी फिलहाल पार्थ ना तो शादीशुदा हैं और ना ही एक्टिंग छोड़ने का कोई ऐलान किया है।

First published on: Aug 08, 2026 03:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola