सिनेमा की दुनिया में इस वक्त मातम पसरा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके निधन से महज कुछ दिन पहले तक वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। नाना पाटेकर के आखिरी लम्हों को लेकर गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर ने जानकारी दी। बताया गया कि 7 अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे नाना ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने खुद को असहज महसूस करने और शरीर के बाईं तरफ दर्द होने की जानकारी दी थी। रात करीब 4 बजे दोस्त उनके घर पहुंचे, तब तक नाना की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी और पसीना आ रहा था। इसके बाद केयरटेकर की मदद से उन्हें बचाने की कोशिश शुरू की गई। एंबुलेंस पहुंचने तक नाना ने रिस्पॉन्स करना बंद कर दिया था और घर पर ही CPR दिया गया। उन्हें सुबह करीब 4 बजकर 20 से 4 बजकर 30 मिनट के बीच मणिपाल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR और कार्डियक मसाज देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर नाना पाटेकर को मृत घोषित कर दिया गया। उनके अचानक निधन से बॉलीवुड और फैंस गहरे दुख में हैं।
---विज्ञापन---
Nana Patekar के साथ 7 October की रात क्या हुआ,क्यों नहीं बचाई जा सकी जान? आखिरी 3 घंटो की पूरी कहानी
सिनेमा की दुनिया में इस वक्त मातम पसरा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
First published on: Oct 08, 2026 03:15 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola