Bigg Boss 20: सलमान खान के ड्रामेटिक शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में हर दिन नया बवंडर देखने को मिल रहा है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान गुल्लू-यंग की हाथापाई और स्काउट-अरिश्फा की भयंकर जंग के बाद अब इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क भी पूरा हो चुका है. इस बार घर के 6 तगड़े कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किस कंटेस्टेंट का सफर इस वीकेंड खत्म होता है और कौन बेघर होने से बच निकलता है. हालांकि दिलचस्प बात ये है कि जिन भी कंटेस्टेंट्स के पास एक्स्ट्रा जीवनदान बचा होगा, वो घर से बाहर नहीं होंगे.
एविक्शन की रडार पर आए ये 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए जिन 6 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है. उनमें कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी (ScoutOp), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, लव गिल और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है.
सिंगल लाइफ वालों पर मंडरा रहा सबसे बड़ा खतरा
नॉमिनेशन प्रक्रिया के तहत जिन सदस्यों के पास दो लाइफ कार्ड बचे हैं. वे तो सुरक्षित हो जाएंगे. लेकिन जिनके पास सिर्फ एक लाइफ बची है. उन पर बेघर होने का सीधा खतरा बना हुआ है. यानी उनमें से कोई एक कंटेस्टेंट घर से बाहर जा सकता है.
स्काउट और अरिश्फा खान के बीच हाथापाई का माहौल
कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा के बीच तीखी बहस हो गई. स्काउट ने अरिश्फा को ‘सड़ा हुआ सेब’ कहा. जिस पर अरिश्फा ने भड़कते हुए उन्हें ‘साइकोपैथ’ और ‘बदतमीज’ बुला दिया. अगर बाकी घरवाले बीच-बचाव न करते. तो मामला हाथापाई तक पहुंच जाता.
गुल्लू और यंग DSA के बीच भी हुआ बवाल
टास्क के दौरान केवल स्काउट और अरिश्फा ही नहीं टकराए. बल्कि कुशल तंवर (गुल्लू) और रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे) के बीच भी जमकर धक्का-मुक्की और बवाल देखने को मिला.
अब तक ये सितारे हो चुके हैं शो से बाहर
शो से अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी (मिड वीक इविक्शन), अमन गांधी, नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) और बॉक्सर मैरी कॉम बाहर हो चुकी हैं. अब माही विज, अरिश्फा, काजी तौकीर और मनीष गोयल समेत बाकी कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी की रेस में बने हुए हैं.