Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mithun Chakraborty की बेटी ने की सगाई, विदेशी मंगेतर संग Dishani किया लिपलॉक,इस महीने बनेगी दुल्हन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और 'डिस्को डांसर' के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इन दिनों अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में हैं। दिशानी ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मंटजारिस के साथ सगाई कर ली है। अपने रिश्ते को नया नाम देने के बाद दिशानी ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिशानी और माइल्स की इन रोमांटिक तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 15, 2026 19:23
Share :
Mithun-Dishani Chakraborty

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इन दिनों अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में हैं। दिशानी ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मंटजारिस के साथ सगाई कर ली है। अपने रिश्ते को नया नाम देने के बाद दिशानी ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिशानी और माइल्स की इन रोमांटिक तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। 75 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती की लाडली बेटी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं और लोग उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। दिशानी और माइल्स ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपने रोमांटिक प्रपोजल और सीक्रेट इंगेजमेंट की झलक दिखाई है। पोस्ट में कुल पांच तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें दोनों की खुशी, प्यार और एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। पहली तस्वीर में माइल्स घुटनों पर बैठकर दिशानी को प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में यह कपल कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए बेहद खुश नजर आ रहा है। तीसरी तस्वीर में सगाई के बाद दिशानी की खुशी देखते ही बन रही है। इस तस्वीर में वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जबकि माइल्स अपनी लेडी लव को प्यार से किस करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान कपल की रोमांटिक लिपलॉक तस्वीर ने खींचा है। इस तस्वीर में दिशानी और माइल्स एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह खोए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सगाई की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार दिशानी और माइल्स को बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस कपल की नई जिंदगी की शुरुआत के लिए प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

First published on: Jun 15, 2026 07:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola