Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

AR Rahman के बेटे का हुआ एक्सीडेंट, गाड़ी के साथ हुई जबरदस्त टक्कर! चिंता में आ गया रहमान परिवार

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक परेशान और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे और सिंगर ए.आर. अमीन सोमवार, 10 अगस्त की सुबह चेन्नई में सड़क हादसे का शिकार हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा करीब 3:30 बजे गिंडी इलाके में हुआ, जब अमीन अपने दोस्त के साथ कार से जा रहे थे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 10, 2026 17:26
Share :
AR Rahman

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक परेशान और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के बेटे और सिंगर ए.आर. अमीन सोमवार, 10 अगस्त की सुबह चेन्नई में सड़क हादसे का शिकार हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा करीब 3:30 बजे गिंडी इलाके में हुआ, जब अमीन अपने दोस्त के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान साइड रोड से आ रही एक कैब ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद अमीन और उनके दोस्त को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी चोटों का इलाज किया। कुछ समय निगरानी में रखने के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कैब में सवार एक यात्री को भी चोट आई थी और इलाज के बाद उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के तहत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। अमीन के एक्सीडेंट की खबर से उनके फैंस और परिवार की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन उनके सुरक्षित घर लौटने से सभी ने राहत की सांस ली है। बता दें कि ए.आर. अमीन अपने पिता की म्यूजिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में बतौर प्लेबैक सिंगर अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के तमिल गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह जसलीन रॉयल, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ ‘भीगी भीगी’ जैसे इंडिपेंडेंट ट्रैक का हिस्सा भी रहे हैं।

First published on: Aug 10, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola