राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है. उन्होंने अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कई फिल्में बनाई हैं और एक बार फिर वह कुछ ऐसा ही बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी आने वाली नई फिल्म का ऐलान किया है. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे नजर आने वाले हैं, जो एक अहम रोल निभाते दिखाई देंगे. तो चलिए, एक नजर डालते हैं फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों पर और जानते हैं कि हर्षवर्धन राणे फिल्म में कौन सा किरदार निभाने वाले हैं.
हर्षवर्धन राणे फिल्म में निभाए ये रोल
दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए नई फिल्म का ऐलान किया है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, “हर्षवर्धन राणे ‘पुलिस कंपनी’ में दया नायक के किरदार में नजर आएंगे.” डायरेक्टर के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि फिल्म में हर्षवर्धन राणे दया नायक के रोल में नजर आएंगे, जो एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं. इस लुक में हर्षवर्धन राणे बेहद शानदार नजर आ रहे हैं. एक्टर डार्क ब्लू शर्ट पहने हुए एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं.
HARSHVARDHAN RANE as DAYA NAYAK in POLICE COMPANY pic.twitter.com/oNlFvnlsUn
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 10, 2026
फिल्म के बारे में राम गोपाल वर्मा ने पोस्ट कर दी जानकारी
राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर फिल्म को लेकर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “T-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस की जा रही मेरी अगली फिल्म का नाम है… ‘पुलिस कंपनी’. इसकी टैगलाइन है- ‘यह D-कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक है.’ पुलिस एक संस्था है और अंडरवर्ल्ड कंपनी पैसा कमाने वाला संगठन है. लेकिन जब किसी संस्था को एक्स्ट्रा पावर दी जाती है, तो वह जल्द ही एक कंपनी बन जाती है. दाऊद इब्राहिम ने बेरहमी से अपने ज्यादातर विरोधी गैंग्स को खत्म करने के बाद अपने गैंग को एक कंपनी में बदल दिया और इसके बाद दुबई चला गया. उसने D-कंपनी के कामकाज की जिम्मेदारी अपने सहयोगी छोटा राजन को सौंप दी.”
My NEXT film’s NAME being produced by T SERIES is ..
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) August 10, 2026
POLICE COMPANY
With the tag line
“It Is More Dangerous Than D Company “
The police is an institution, and an underworld company is a money making organisation..
But when an institution is given extra powers, it…
उन्होंने आगे लिखा, “इसके बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनसे दाऊद और राजन के बीच दरार आ गई और मुंबई अंडरवर्ल्ड में एक खालीपन पैदा हो गया. हालात का फायदा उठाते हुए कई दूसरे गैंग्स ने टॉप पर अपनी जगह बनाने की कोशिश की, जिससे आपराधिक गतिविधियों में जबरदस्त इजाफा हुआ. सिस्टम गैंग की गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा, जिससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार जैसी जगहों से बहुत सारे युवा अंडरवर्ल्ड कंपनियों में शामिल होने के लिए आकर्षित होने लगे. ऐसे माहौल में एक स्पेशल स्क्वाड बनाया गया, जिसने 1997 और 2004 के बीच 300 से ज्यादा गैंगस्टर्स को मार गिरायाय ‘पुलिस कंपनी’ उसी स्क्वाड से प्रेरित कहानी है और इसकी कहानी उसकी टीम के एक सदस्य दया नायक पर आधारित है. इस किरदार को हर्षवर्धन राणे निभा रहे हैं. फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं, जिनके नामों की जानकारी जल्द ही दी जाएगी.”
राम गोपाल वर्मा फिल्में
बता दें कि राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड में अपनी शानदार क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में ‘सत्या’, ‘कंपनी’ जैसी फिल्में बनाई हैं. इसके अलावा उन्होंने कई शानदार हॉरर फिल्में भी बनाई हैं, जिनमें ‘भूत’ (2003), ‘डरना मना है’ (2003), ‘डरना जरूरी है’ (2006), ‘डार्लिंग’ (2007), ‘फूंक’ (2008) और ‘अज्ञात’ (2009) जैसी फिल्में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Netflix पर 8 एपिसोड की ये हॉरर थ्रिलर दुनिया भर में काट रही बवाल, कहानी देख थम जाएंगी सांसें