फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं, जिन्होंने शादी टूटने या पति से अलग होने के बाद अपने बच्चों की जिम्मेदारी मजबूती से संभाली और करियर को भी आगे बढ़ाया। इनमें करिश्मा कपूर का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। 2016 में तलाक के बाद करिश्मा ने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी संभाली। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। राजा चौधरी से शादी के बाद उनकी बेटी पलक तिवारी हुईं। तलाक के बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, जिससे उनका बेटा रेयांश हुआ, लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए। श्वेता ने दोनों बच्चों की परवरिश के साथ अपना एक्टिंग करियर भी जारी रखा। उर्वशी ढोलकिया ने महज 16 साल की उम्र में शादी की और 17 साल में जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर की मां बनीं। 18 साल की उम्र में तलाक के बाद उन्होंने अकेले बच्चों की परवरिश की और करियर बनाया। ‘परदेस’ फेम महिमा चौधरी ने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। बेटी एरियाना के जन्म के बाद दोनों अलग हो गए और 2013 में रिश्ता खत्म हुआ। वहीं, दलजीत कौर ने शालीन भनोट से तलाक के बाद बेटे जेडन की परवरिश संभाली। इन सभी एक्ट्रेसेस ने निजी जिंदगी की मुश्किलों के बावजूद बच्चों और करियर दोनों की जिम्मेदारी निभाई।
---विज्ञापन---
पति ने छोड़ा Actress का साथ!,अकेले कर रही बच्चों की परवरिश!,Single Moms की दर्दभरी कहानी!
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं, जिन्होंने शादी टूटने या पति से अलग होने के बाद अपने बच्चों की जिम्मेदारी मजबूती से संभाली और करियर को भी आगे बढ़ाया। इनमें करिश्मा कपूर का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी।
First published on: Aug 10, 2026 03:45 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola