Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर Actor का अचानक हुआ निधन, घर पर आया Heart Attack, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम !

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकन एक्टर और पूर्व अमेरिकी सांसद बेन जोन्स का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घर पर अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी जान चली गई। बेन के निधन की जानकारी उनकी पत्नी अल्मा विएटर ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 10, 2026 13:08
Share :
Ben Jones

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकन एक्टर और पूर्व अमेरिकी सांसद बेन जोन्स का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घर पर अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी जान चली गई। बेन के निधन की जानकारी उनकी पत्नी अल्मा विएटर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि बेन घर पर अपनी पसंदीदा कुर्सी पर आराम कर रहे थे और बेसबॉल मैच देखने का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें तेज हार्ट अटैक आया। पत्नी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी शानदार तरीके से जी और बहुत से लोगों से प्यार पाया। बेन जोन्स को सबसे ज्यादा पहचान पॉपुलर टीवी सीरीज ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ से मिली थी। उन्होंने शो के सभी सात सीजन में कूटर डेवनपोर्ट का किरदार निभाया था। शो में वह एक मैकेनिक और ड्यूक परिवार के करीबी दोस्त के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह ‘स्मोकी एंड द बैंडिट’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे। एक्टिंग के बाद बेन ने राजनीति में कदम रखा और जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिकी कांग्रेस में दो कार्यकाल पूरे किए। उनके निधन पर ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ के को-स्टार टॉम वोपट ने भी भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बेन को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। बेन का यादगार कूटर डेवनपोर्ट किरदार कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

First published on: Aug 10, 2026 01:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola