Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Taarak Mehta..’ शो के लिए छोड़ा घर, नाबालिग का ‘जुनून’ देख हैरान रह गए लोग! 900 KM का सफर किया तय

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा टीवी शो है, जिसके किरदार आज भी घर-घर में मशहूर हैं। जेठालाल की कॉमेडी, बापूजी की डांट, बबीता जी का ग्लैमर और टप्पू सेना की मस्ती ने हर उम्र के दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। लेकिन इस शो को लेकर एक 16 साल के लड़के की दीवानगी ने हर किसी को हैरान कर दिया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 10, 2026 17:41
Share :
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा टीवी शो है, जिसके किरदार आज भी घर-घर में मशहूर हैं। जेठालाल की कॉमेडी, बापूजी की डांट, बबीता जी का ग्लैमर और टप्पू सेना की मस्ती ने हर उम्र के दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। लेकिन इस शो को लेकर एक 16 साल के लड़के की दीवानगी ने हर किसी को हैरान कर दिया। मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का बताया जा रहा है, जहां 16 साल का एक नाबालिग 6 अगस्त को परिवार को बिना बताए घर से निकल गया। उसने घरवालों से स्कूल जाने की बात कही थी, लेकिन स्कूल जाने के बजाय रेलवे स्टेशन पहुंचा और नागपुर की ट्रेन पकड़ ली। इसके बाद वह नागपुर से मुंबई पहुंच गया। करीब 900 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई पहुंचे इस लड़के का सपना एक्टर बनना और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करना था। मुंबई पहुंचने के बाद वह गोरेगांव से फिल्म सिटी की ओर पैदल जा रहा था, तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ी। अकेले घूम रहे नाबालिग को पुलिस थाने ले जाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक्टिंग करियर बनाना चाहता है और शो में काम करने के सपने को पूरा करने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने परिवार से संपर्क कर उसे सुरक्षित रखा। बताया जा रहा है कि उसके पिता उसे वापस घर ले जाने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने हाल ही में 18 साल पूरे किए हैं और शो की लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

First published on: Aug 10, 2026 05:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola