Santy Sharma: मशहूर रैपर शेंटी शर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. अपमी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रैपर ने इस बात की जानकारी दी है कि आरक्षण सिस्टम में सुधार के लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं.
दरअसल, पिछले कुछ समय से शेंटी शर्मा अपने आरक्षण और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में में उन्होंने, ‘आरक्षण हटाओ, देश बचाओ’ जारुकता कैंपेन भी चलाया था. इस कैंपेन की शुरुआत मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य लोगों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा को बढ़ावा देना है. शैंटी ने इस अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने की बात कही. इस कार्यक्रम में उनके साथ एक्टर और बिग बॉस फेम पुनीत वशिष्ठ भी नजर आए थे और उन्होंने इसके लिए रैपर का खुलकर सपोर्ट किया था.
मिल रहीं जान से मारने की धमकियां
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर करते हुए शेंटी शर्मा ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही हैं क्योंकि वह आरक्षण में सुधार की बात कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वो इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और किसके लिए कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं क्योंकि मैं मैं आरक्षण में सुधार की बात कर रहा हूं और ऐसे सवाल पूछ रहा हूं जिन्हें लोग सुनना नहीं चाहते.’

‘मजबूत बने रहें और सवाल पूछते रहें.’
आगे उन्होंने कहा, ‘मैं किसी छात्र या किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हूं, मैं बस आरक्षण व्यवस्था पर निष्पक्ष और ईमानदार चर्चा की मांग कर रहा हूं और मैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और उसके संस्थापकों के पीछे की सच्चाई के बारे में बात करता रहूंगा. धमकियां मुझे चुप नहीं करा पाएंगी. अगर सच बोलने की कोई कीमत चुकानी पड़े, तो मैं उसके लिए तैयार हू. मजबूत बने रहें और सवाल पूछते रहें.’