सिर से माता-पिता का साया उठ जाना जिंदगी का सबसे बड़ा दुख होता है। अब ऐसा ही दुख मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर टूटा है। कुनिका ने अपनी मां कल्याणी सदानंद को खो दिया है। उनकी मां ने 83 साल की उम्र में गोवा में आखिरी सांस ली। मां के निधन से कुनिका पूरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी मां को याद किया और उनके प्यार, संस्कार, मार्गदर्शन और हिम्मत के लिए शुक्रिया कहा। कुनिका ने लिखा कि उनकी मां ने उन्हें सपने देखने, जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत दी। उन्होंने अपनी मां को एक खुशमिजाज, मिलनसार और मजेदार इंसान बताते हुए कहा कि वह हमेशा अपनों के दिलों में जिंदा रहेंगी। कल्याणी सदानंद का अंतिम संस्कार गोवा में ही किया जाएगा, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। इसके बाद बाकी रस्में मुंबई में पूरी की जाएंगी। हालांकि परिवार ने अभी अंतिम संस्कार की तारीख और समय की जानकारी साझा नहीं की है। कुनिका के बेटे आयान लाल ने भी अपनी नानी को याद करते हुए ‘Miss You Nani’ लिखा। फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने कुनिका के दुख में संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कुनिका फिल्मों और टीवी शोज के अलावा बिग बॉस 19 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
---विज्ञापन---
Kunickaa Sadanand पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का गोवा में हुआ निधन। अंतिम संस्कार की डिटेल आई सामने
सिर से माता-पिता का साया उठ जाना जिंदगी का सबसे बड़ा दुख होता है। अब ऐसा ही दुख मशहूर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर टूटा है। कुनिका ने अपनी मां कल्याणी सदानंद को खो दिया है। उनकी मां ने 83 साल की उम्र में गोवा में आखिरी सांस ली। मां के निधन से कुनिका पूरी तरह टूट गई हैं।
First published on: Oct 07, 2026 04:21 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola