Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

50 साल के मीका सिंह कब लेंगे सात फेरे? शादी को लेकर सिंगर ने बताई दिल की बात

Mika Singh Marriage Plans: लगभग 50 साल के हो चुके सिंगर मीका सिंह ने शादी न करने और फ्यूचर प्लांस पर अपनी दिल की बात रखी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 100% शादी करेंगे, लेकिन शादी का मतलब सिर्फ समझौता और खामोशी है.

Mika Singh Marriage Plans
Mika Singh Marriage Plans

Mika Singh Marriage Plans: बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के ‘किंग’ मीका सिंह (Mika Singh) अपनी लग्जरी लाइफ, सुपरहिट गानों और शादी के सवालों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. करीब 50 साल की उम्र में भी कुंवारे घूम रहे मीका सिंह ने आखिरकार अपनी शादी की प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ दी है. टीवी पर स्वयंवर रचाने के बाद भी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रहे सिंगर ने खुलासा किया है कि वह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने शादी के बाद अपनी होने वाली हालत पर एक बेहद मजेदार बयान भी दे डाला है.

टीवी पर स्वयंवर के बाद भी रह गए सिंगल

मीका सिंह ने नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ रचाया था, जिसमें टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) विनर बनी थीं. आकांक्षा को अपना हमसफर चुनने के बाद भी मीका ने उनसे शादी नहीं की और आज भी बैचलर लाइफ जी रहे हैं.

---विज्ञापन---

100 फीसदी शादी करने की कही बात

हाल ही में ‘न्यूज18 इंडिया’ से बातचीत के दौरान मीका सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी शादी पर उस तरह ध्यान ही नहीं दिया. लेकिन अब जब वह करीब 50 साल के हो चुके हैं, तो वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे और 100% शादी करेंगे.

शादी का मतलब बकरा कटना और समझौता

शादी के बाद के माहौल पर मजाकिया तंज कसते हुए मीका ने कहा कि जब उनकी शादी होगी, तो उनका बकरा कटने के लिए तैयार है. उनके मुताबिक शादी पूरी तरह से एक समझौता है, जहां आपको सामने वाले पार्टनर की बात हर हाल में सुननी ही पड़ती है.

---विज्ञापन---

शादी के बाद गूंगा और बहरा होने का प्लान

सिंगर ने हंसते हुए कहा—”शादी के दिन से ही मैं गूंगा, बहरा और चुप हो जाऊंगा. या तो वो मुझे मारे या मैं उसे मारूं, तो बेहतर यही है कि वो ही मुझे मार दे और मैं चुपचाप बैठकर सब सुनता रहूं.”

फैंस को दुल्हन का बेसब्री से इंतजार

नेम, फेम, घर, गाड़ी और अपार संपत्ति होने के बावजूद मीका सिंह अब तक दूल्हा नहीं बने हैं. मीका के इस बेबाक बयान के बाद अब फैंस यह देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि आखिरकार कौन सी हसीना मीका सिंह की दुल्हन बनेगी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2026 07:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो