Crime-Thriller Series: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. इस सीरीज में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स हैं कि शुरू से लेकर अंत तक आप इस सीरीज का एक मिनट भी नहीं छोड़ सकते हैं.
सीरीज की कहानी
इस सीरीज की कहानी की शुरुआत पब्लिक टॉयलेट में मिली एक महिला की रहस्यमई लाश से होती है. इस लाश के पीछे एक बहुत बड़ा राज छिपा होता है. पता चलता है कि पिछले कुछ समय में अलग-अलग जगहों से कई लड़कियां गायब हुई हैं. इस केस की जिम्मेदारी पुलिस ऑफिसर के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा को मिलती है.
खतरनाक है आखिरी एपिसोड
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है ये केस और भी उलझता जाता है. आगे दिखाया गया है कि एक आनंद स्वर्णकार नाम का आदमी है जो काफी शांत और शरीफ दिखता है, लेकिन इसके पीछे उसके खतरनाक सीरियल किलर का चेहरा छिपा होता है. वो ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता है जो गरीब हैं और अकेलेपन में होती हैं.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज ‘दहाड़’ की, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है. इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. दहाड़ को रीमा काग्ती और रुचिका ओबेरॉय ने डायरेक्ट किया है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया, सोहम शाह, जयती भाटिया और जोया मोरानी भी शामिल हैं.
IMDb रेटिंग
सोनाक्षी सिन्हा की इस सीरीज को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है. अब तक इस सीरीज का एक ही सीजन आया है और फैंस बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.