Tamannaah Bhatia: वेटरन एक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) के विवादित ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर आखिरकार खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. साल 2025 में अन्नू कपूर द्वारा दिए गए इस बयान और उसके बाद दी गई सफाई ने सोशल मीडिया पर भारी तहलका मचाया था. अब एक्ट्रेस तमन्ना ने बेहद क्लास और मैच्योरिटी के साथ जवाब देते हुए कहा है कि वह ऐसी नेगेटिव बातों को तवज्जो देने के बजाय पूरी तरह से अपने काम पर फोकस करती हैं.
तमन्ना का बेबाक जवाब
हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब तमन्ना भाटिया से अन्नू कपूर के आपत्तिजनक कमेंट और उनके रंग-रूप को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत सधा हुआ और मजबूत रुख अपनाते हुए अपना पक्ष रखा. साथ ही उन्होंने इस विवाज पर बहुत ही शालीनता के साथ जवाब दिया.
नकारात्मक बातों को फिल्टर करना जरूरी
तमन्ना ने जवाब देते हुए कहा- “एक क्रिएटिव इंसान होने के नाते हमारा काम सुनना है, लेकिन हमें यह पता होना चाहिए कि क्या चीज रखनी है और किसे फिल्टर करना है. अगर हम ऐसी बातों को दर्जा देंगे, तो जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएंगे.”
अन्नू कपूर ने दिया था विवादित बयान
साल 2025 में एक पॉडकास्ट के दौरान जब अन्नू कपूर से तमन्ना भाटिया के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा था- “आहा, माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है.” इस बयान के बाद उन्हें लोगों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था.
अन्नू कपूर की सफाई और माफी
विवाद बढ़ने के बाद अन्नू कपूर ने अपनी सफाई में भारतीयों को ‘गुलामों की औलाद’ तक कह डाला था. उनका तर्क था कि अंग्रेजी में ‘मिल्की बॉडी’ कहने पर किसी को दिक्कत नहीं होती, लेकिन हिंदी में कहने पर चुभने लगता है. हालांकि, बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी.
15 साल की उम्र से शुरू किया था करियर
तमन्ना भाटिया ने महज 15 साल की उम्र में साल 2005 की फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी. आज वह अपनी बेहतरीन फिल्मों और गानों (जैसे ‘आज की रात’) के दम पर इंडस्ट्री की टॉप डीवा बनी हुई हैं.