Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लानत है…’, Jannat Zubair के छोटे भाई हुए बुरी तरह ट्रोल, कपड़े और हेयर स्टाइल देख Ayaan बन गए जोक

Ayaan Zubair Rahmani Trolled: सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर के छोटे भाई अयान जुबैर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीती शाम उनका लुक इतना अतरंगी था कि सोशल मीडिया यूजर्स उसे हजम नहीं कर पा रहे हैं. लोग अयान के कपड़े और बाल देख उनकी बेइज्जती कर रहे हैं.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 5, 2025 19:02
Share :
जन्नत जुबैर के भाई के स्टाइल ने ट्रोलर्स को दिया न्योता. (Photo Credit- YouTube)

Ayaan Zubair Rahmani Trolled: सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर का उनके छोटे भाई अयान के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अयान का जमकर मजाक बना रहे हैं. अयान के कपड़े और हेयर स्टाइल देखकर अब लोगों ने उन्हें बातें सुनाना शुरू कर दिया है. फैशन सेंस पर जन्नत जुबैर के छोटे भाई को खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है. मुंबई में बीती रात फोमो फ्लैश ऑन म्यूजिक ऑन के लॉन्च इवेंट में सितारों की महफिल जमी थी. एल्विश यादव, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और जन्नत जुबैर जैसे स्टार्स इस इवेंट में शामिल हुए. हालांकि, सारी लाइमलाइट मशहूर भाई-बहन की जोड़ी ने लूट ली.

जन्नत जुबैर और अयान ने साथ में ग्रैंड एंट्री ली. जैसे ही ये दोनों कार से उतरे, एक्ट्रेस ने भाई का हाथ थाम लिया. इस दौरान सारा अटेंशन अयान के लुक ने खींच लिया. दरअसल, अयान इस इवेंट में एक अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने बालों में ब्रेडिंग स्टाइल वाला हेयर स्टाइल बनाया और ऑल ब्लैक शाइनी आउटफिट कैरी किया. उनकी ब्लैक जैकेट और ब्लैक लूज पैन्ट्स पर सिल्वर कलर का प्रिंट देखने को मिला. अब सोशल मीडिया यूजर्स को अयान का ये लुक पसंद नहीं आ रहा. एक यूजर ने लिखा, ‘खुद को शीशे में देख कैसे लेते हैं यह लोग?’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘अल्लाह ने अयान को इतना खूबसूरत बनाया है. लानत है ऐसे फैशन सेंस पर.’ लोग कुछ इसी तरह से अयान को ट्रोल कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2025 07:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola