Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिग्गज एक्ट्रेस का अचानक हुआ निधन, इंडस्ट्री से आईं 2 बुरी खबरें, Bollywood में फिर पसरा मातम !

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट सावित्री श्रीधरन का 23 सितंबर 2026 को निधन हो गया। एक्ट्रेस ने कोझिकोड स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और काफी समय से बिस्तर पर थीं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 23, 2026 17:26
Share :
Savithri Sreedharan

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट सावित्री श्रीधरन का 23 सितंबर 2026 को निधन हो गया। एक्ट्रेस ने कोझिकोड स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और काफी समय से बिस्तर पर थीं। सावित्री श्रीधरन को साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘Sudani from Nigeria’ में जमीला के किरदार से देशभर में पहचान मिली थी। उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट कैरेक्टर एक्ट्रेस का सम्मान मिला था। इसके अलावा उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन भी मिला था। हालांकि, फिल्मों में पहचान बनाने से पहले सावित्री का थिएटर से गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने करीब पांच दशक तक थिएटर में काम किया और कई चर्चित नाटकों का हिस्सा रहीं। उन्होंने 1991 में फिल्म ‘Kadavu’ से सिनेमा में कदम रखा था और बाद में ‘Dakini’, ‘Virus’, ‘Mera Naam Shaji’, ‘Pada’ और ‘Paappan’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।सावित्री श्रीधरन के निधन की खबर सामने आने के बाद मलयालम फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर फिल्म ‘Sudani from Nigeria’ के निर्देशक जकरिया मोहम्मद और अभिनेता सौबिन शाहिर ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया।

First published on: Sep 23, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola