Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan को मिला बप्पा का आर्शीवाद ! खान तिजोरी में बरसा खूब पैसा ! गणेश उत्सव में आई खुशखबरी !

गणपति बप्पा की भक्ति और जश्न के बीच सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सलमान खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में नई एंट्री की है और 3 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में टॉप 3 में जगह बनाई है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 24, 2026 15:26
Share :
Salman Khan

गणपति बप्पा की भक्ति और जश्न के बीच सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सलमान खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में नई एंट्री की है और 3 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में टॉप 3 में जगह बनाई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, करीब 10 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ शाहरुख खान इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। हालांकि, पिछले साल उनकी नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी, यानी इस साल इसमें करीब 2,490 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसके बावजूद शाहरुख बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारे बने हुए हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन करीब 4 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2025 में उनकी नेटवर्थ करीब 1,630 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसके बाद सलमान खान का नंबर आता है। 3 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ भाईजान ने इस साल लिस्ट में एंट्री की है। फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और लंबे फिल्मी करियर से सलमान की कमाई लगातार चर्चा में रहती है। वहीं, ऋतिक रोशन करीब 2,500 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सलमान की एंट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

First published on: Sep 24, 2026 03:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola