Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही विवादों में घिर गया है. शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई, बहस और गाली-गलौज देखने को मिल रही है. अब इस विवाद के बीच भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का नाम चर्चा में है. रीति को उनके व्यवहार और भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच खबर है कि मनोज तिवारी इस वीकेंड का वार में अपनी बेटी को समझाने के लिए शो में पहुंच सकते हैं.
रीति तिवारी की उदिति सिंह और काजी से हुई थी बहस
दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी की उदिति सिंह और काजी के साथ तीखी बहस देखने को मिली थी. इस दौरान रीति ने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया. शो के इस विवाद के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि वीकेंड का वार में सलमान खान रीति के इस व्यवहार पर क्या कहते हैं.
क्या बेटी को समझाएंगे मनोज तिवारी?
रीति तिवारी को शो में छोड़ने के लिए उनके पिता मनोज तिवारी खुद पहुंचे थे. हालांकि, हाल ही में जब उनसे बेटी के गेम और शो में उनके व्यवहार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर ज्यादा बात करने से बचते हुए कोई टिप्पणी नहीं की. अब इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मनोज तिवारी इस वीकेंड ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
क्या बेटी रीति को समझाएंगे मनोज
अगर मनोज तिवारी सच में शो में पहुंचते हैं, तो पिता-बेटी के बीच बातचीत देखना काफी दिलचस्प हो सकता है. खासकर तब, जब रीति अपने व्यवहार और भाषा को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
अमाल मलिक से हो रही तुलना
मनोज तिवारी के संभावित आने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ‘बिग बॉस 19’ के एक मोमेंट से भी होने लगी है. पिछले सीजन में सिंगर अमाल मलिक से जुड़े विवाद के बीच उनके पिता डब्बू मलिक शो में पहुंचे थे. अब कुछ यूजर्स रीति और अमाल के बीच भी तुलना कर रहे हैं.
यूजर्स के कमेंट्स की आई बाढ़
एक यूजर ने लिखा, ‘रीति, अमाल का फीमेल वर्जन है.’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘अमाल वाला पैरेलल बन रहा है.’ फिलहाल, रीति तिवारी के विवाद की शुरुआत काजी के मेडिकल इमरजेंसी का नाटक करने के फैसले के बाद हुई बहस से बताई जा रही है. अब देखना होगा कि वीकेंड का वार में मनोज तिवारी की एंट्री होती है या नहीं और अगर होती है तो वह अपनी बेटी के गेम और भाषा को लेकर क्या कहते हैं.