अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले एक्टर ईश्वर ठाकुर इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी तबीयत बहुत खराब है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। परिवार के पास अब उनके इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं। ऐसे में उनकी बहन जयश्री ने लोगों से मदद की अपील की है। जयश्री के मुताबिक, ईश्वर पिछले कई सालों से बीमार हैं। साल 2020 में उनके पैर में एक घाव हुआ था। डायबिटीज की वजह से यह घाव ठीक नहीं हो पाया और धीरे-धीरे इंफेक्शन बढ़ता गया। इसके बाद उन्हें किडनी से जुड़ी परेशानी भी होने लगी। अब सितंबर 2026 में उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह उनकी नौवीं बार अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति है। मंगलवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया और वह कुछ समय के लिए होश में नहीं थे। जयश्री ने बताया कि ईश्वर के इलाज में परिवार की सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। इलाज का खर्च पूरा करने के लिए उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा है। इसके बावजूद इलाज अभी जारी है। ईश्वर की बहन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का खर्च, दवाइयों और जांच का खर्च उठाना परिवार के लिए काफी मुश्किल हो रहा है।
---विज्ञापन---
FIR फेम एक्टर Ishwar Thakur की हालत गंभीर, घर बेचने को मजबूर परिवार। बहन ने मांगी पैसों की मदद!
अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले एक्टर ईश्वर ठाकुर इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी तबीयत बहुत खराब है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। परिवार के पास अब उनके इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं। ऐसे में उनकी बहन जयश्री ने लोगों से मदद की अपील की है।
First published on: Sep 24, 2026 12:38 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola