Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

एल्विश यादव ने ओरी को गिफ्ट की Thar, सालों पुराना वादा निभाकर किया दोस्त को खुश

Elvish Yadav Gifts Thar to Orry: एल्विश यादव ने अपने दोस्त ओरी को एक नई 'महिंद्रा थार' गिफ्ट करके अपना पुराना वादा पूरा किया. ओरी ने जी-वैगन छोड़कर थार मिलने की खुशी जताई. एल्विश ने कार के साथ एक हाथ से लिखा खास नोट भी भेजा.

Elvish Yadav Gifts Thar to Orry
Elvish Yadav Gifts Thar to Orry

Elvish Yadav Gifts Thar to Orry: सोशल मीडिया और बॉलीवुड के दो सबसे चर्चित नाम ‘एल्विश यादव’ (Elvish Yadav) और ‘ओरी’ (Orry) की बॉन्डिंग एक बार फिर सुर्खियों में है! एल्विश ने ओरी को ब्रांड न्यू ‘महिंद्रा थार’ (Mahindra Thar) गिफ्ट करके सालों पुराना वादा निभा दिया है. यह कोई अचानक दिया गया सरप्राइज नहीं था, बल्कि इसके पीछे पॉडकास्ट का एक बेहद दिलचस्प और इमोशनल किस्सा छुपा हुआ है. नई कार मिलते ही ओरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लग्जरी ‘जी-वैगन’ को बाय-बाय कहकर थार का वेलकम किया.

‘बाय-बाय जी-वैगन, हेलो थार’

ओरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस नए सरप्राइज की तस्वीर शेयर की. हमेशा सुपर-लग्जरी और महंगी गाड़ियों में घूमने वाले ओरी ने थार की झलक दिखाते हुए बड़े ही कूल अंदाज में लिखा, ‘बाय बाय जी-वैगन, हेलो थार!! दिस रॉक्स!!’ ओरी का यह मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

---विज्ञापन---

‘पॉडकास्ट में किया वादा निभाया’

दरअसल, यह गिफ्ट एक पुराने वादे का नतीजा है. काफी समय पहले ओरी जब एल्विश यादव के पॉडकास्ट में आए थे, तब उन्होंने बताया था कि उन्हें थार बहुत पसंद है, लेकिन उस वक्त यह आसानी से अवेलेबल नहीं थी और आउट ऑफ शोरूम रहने की वजह से लंबी बुकिंग चल रही थी. तब एल्विश ने मुस्कुराते हुए उनसे थार गिफ्ट करने का वादा किया था, जिसे अब उन्होंने सच कर दिखाया.

‘हाथ से लिखा स्पेशल नोट’

कार की चाबी के साथ एल्विश यादव ने ओरी के लिए एक हाथ से लिखा हुआ बेहद खास नोट (Handwritten Note) भी भेजा. इसमें एल्विश ने अपने देसी स्टाइल में लिखा, ‘ओरी माय गाइ, खतरों के खिलाड़ी के लिए खूब-खूब बधाई, आपका भाई एल्विश भाई.’ इस पर्सनल टच ने गिफ्ट को और भी ज्यादा स्पेशल बना दिया.

‘खतरों के खिलाड़ी के बीच सरप्राइज’

ओरी अपने यूनिक फैशन सेंस और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. इन दिनों वे रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में उनके इस नए सफर के बीच एल्विश की तरफ से मिली यह थार और शुभकामनाएं उनके लिए बेहद यादगार बन गई हैं.

---विज्ञापन---

‘फैंस को भाई एल्विश-ओरी की बॉन्डिंग’

सोशल मीडिया पर फैंस इस ब्रोमांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जहां एक तरफ यह सरप्राइज दोनों के बीच के फन लविंग रिश्ते को दिखाता है, वहीं दूसरी तरफ यह भी साबित करता है कि एल्विश अपने दोस्तों को दी गई छोटी से छोटी जुबान और वादे को याद रखते हैं और उसे निभाते भी हैं.

First published on: Sep 25, 2026 07:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola