Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: क्यों काम्या पंजाबी ने शो को बताया ‘बोरिंग’? रीति तिवारी के रैप पर कही ये बात

'बिग बॉस 20' को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. हाल ही में एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इस सीजन पर अपनी राय रखी है.

kamya punjabi on bigg boss 20
'बिग बॉस 20' को काम्या पंजाबी ने बताया 'बोरिंग'

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. जहां कुछ लोगों को घरवालों के बीच हो रहा ड्रामा पसंद आ रहा है, वहीं कुछ दर्शक इस सीजन को फीका और बोरिंग बता रहे हैं. अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी मौजूदा सीजन पर अपनी राय रखी है. इतना ही नहीं, उन्होंने रीति तिवारी के रैप पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

काम्या को क्यों लगा शो बोरिंग?

काम्या पंजाबी खुद ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं. शो से बाहर आने के बाद भी वह इसके लगभग हर सीजन को फॉलो करती रही हैं. ऐसे में जब काम्या ने सीजन 20 के लेटेस्ट एपिसोड पर अपना रिएक्शन दिया तो उनका कमेंट चर्चा में आ गया.

---विज्ञापन---

किस बात से नजर आईं काम्या?

काम्या को इस बात से सबसे ज्यादा परेशानी नजर आई कि मौजूदा सीजन में बार-बार पुराने कंटेस्टेंट्स का जिक्र किया जा रहा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल किया कि आखिर पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स के बारे में इतनी बार बात क्यों की जा रही है. इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में इसे ‘बोरिंग’ तक बता दिया.

शो को लेकर काम्या का कमेंट

काम्या के मुताबिक, शो में पुराने चेहरों की चर्चा करने के बजाय मौजूदा कंटेस्टेंट्स पर फोकस होना चाहिए. उनके इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के रिएक्शन आने लगीं

---विज्ञापन---

रीति तिवारी के रैप पर भी कसा तंज

काम्या पंजाबी ने सिर्फ शो के फॉर्मेट पर सवाल नहीं उठाया, बल्कि हाल ही में हुए डिस बैटल टास्क पर भी अपना रिएक्शन दिया. इस टास्क में रीति तिवारी ने रैप के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश की थी, लेकिन काम्या को उनका अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया.

काम्या का रीति की परफॉर्मेंस पर तंज

रीति की परफॉर्मेंस पर तंज कसते हुए काम्या ने सवाल किया कि क्या इसे रैप कहा जा सकता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई गाना गाने के बजाय पढ़कर सुना रहा हो. काम्या की ये टिप्पणी उस वक्त आई, जब उदीती सिंह को लेकर रीति की कही बातों पर सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना हो रही थी.

---विज्ञापन---

दर्शकों ने भी दी अपनी-अपनी राय

काम्या के कमेंट पर दर्शकों की राय भी बंटी हुई नजर आई. एक यूजर ने उनके पुराने सीजन की तारीफ करते हुए कहा कि वह आज भी काम्या के सीजन को बार-बार देख सकता है. यूजर का मानना था कि पुराने सीजन ज्यादा रियल लगते थे, जबकि अब शो में जबरदस्ती का ड्रामा देखने को मिलता है.

First published on: Sep 25, 2026 07:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola