अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में पूरे कपूर परिवार का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। हालांकि, रिसेप्शन में न्यूलीवेड अंशुला कपूर और उनकी बहन जाह्नवी कपूर के लुक्स ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। रिसेप्शन के लिए अंशुला कपूर ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का खास आउटफिट पहना। इस डीकंस्ट्रक्टेड ब्रोकेड साड़ी को कॉर्सेट-स्टाइल सिल्हूट में तैयार किया गया था, जिसमें गाउन जैसा मॉडर्न टच देखने को मिला। साड़ी के पल्लू को भी यूनिक अंदाज में डिजाइन किया गया था, जिसे अंशुला ने हाथों से कैरी किया। उन्होंने अपने लुक को एमरल्ड, पर्ल और पोल्की जड़ाऊ नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया। हल्के मेकअप ने उनके ब्राइडल रिसेप्शन लुक को और भी एलिगेंट बना दिया। उनकी जूलरी राज महतानी कूत्योर ज्वेल्स की थी। वहीं, जाह्नवी कपूर ने पेस्टल लैवेंडर और गोल्डन शेड की बनारसी सिल्क साड़ी में शानदार एंट्री की। इस खूबसूरत साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, कमरबंद, गोल्ड-डायमंड बैंगल्स और स्लीक बन के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट किया। हालांकि, पूरे लुक का सबसे बड़ा आकर्षण उनका स्ट्रैपलेस और बैकलेस ब्लाउज़ रहा। यूनिक डिजाइन वाले इस ब्लाउज़ ने उनकी ट्रेडिशनल साड़ी में ग्लैमरस ट्विस्ट जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर जाह्नवी का यह फैशन स्टेटमेंट तेजी से वायरल हो रहा है और फैशन लवर्स उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Backless, Bold & Beautiful! Janhvi Kapoor’s Reception Look Is Going Viral । देखिए खूबसूरत तस्वीरें
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में पूरे कपूर परिवार का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। हालांकि, रिसेप्शन में न्यूलीवेड अंशुला कपूर और उनकी बहन जाह्नवी कपूर के लुक्स ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। रिसेप्शन के लिए अंशुला कपूर ने डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का खास आउटफिट पहना।
First published on: Jul 08, 2026 05:44 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola