बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है। 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में दोनों की इंटिमेट वेडिंग हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शादी के हर पल में प्यार, इमोशन और फैमिली बॉन्डिंग साफ नजर आई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अपने खास दिन पर अंशुला कोरल पीच रंग के खूबसूरत लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि रोहन ऑफ-व्हाइट शेरवानी में रॉयल अंदाज में नजर आए। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है और फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। शादी का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर का हाथ थामकर मंडप तक पहुंचीं। अर्जुन पूरे समय बहन के साथ खड़े नजर आए। वहीं जान्हवी कपूर ने फूल बरसाकर इस खास पल को और यादगार बना दिया। बेटी को दुल्हन के रूप में देखकर बोनी कपूर भी भावुक हो गए और उनकी आंखों में खुशी साफ दिखाई दी। फेरे और सिंदूर की रस्म के दौरान जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी अपनी बहन का पूरा साथ निभाया। जैसे ही रोहन अंशुला की मांग में सिंदूर भरने लगे, खुशी ने उनका मांग टीका संभाला, जबकि जान्हवी पूरे समय बहन के साथ खड़ी रहीं। वरमाला के बाद रोहन ने अंशुला को गले लगाया और दोनों की मुस्कान ने इस खूबसूरत पल को और भी खास बना दिया। सामने खड़े बोनी कपूर तालियां बजाते हुए अपनी बेटी की खुशी में शामिल होते नजर आए।
---विज्ञापन---
Inside Anshula Kapoor’s Dream Wedding। हाथ पकड़ मंडप में लाए Arjun, Janhvi-Khushi ने लगवाया सिंदूर
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है। 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में दोनों की इंटिमेट वेडिंग हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
First published on: Jul 07, 2026 12:29 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola