हिना खान ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कर हिम्मत की मिसाल कायम की है। अब एक बार फिर उनकी हेल्थ को लेकर खबर सामने आई है। दरअसल, हिना हाल ही में लद्दाख ट्रिप पर गई थीं, जहां उन्हें मौसम और ऊंचाई की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस ट्रिप में उनके साथ रुबीना दिलेक और अभिनव शुक्ला का परिवार भी शामिल था। हिना ने अपनी लद्दाख ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वहां की ड्राय एयर की वजह से उन्हें हर दिन नाक से खून आने की समस्या हुई। हिना ने बताया कि घर लौटने तक उनकी नाक में खून के थक्के जमने लगे थे और उन्हें रोज इस परेशानी से गुजरना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया कि लद्दाख की ऊंचाई और ठंडी हवा शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। हालांकि, ट्रिप के दौरान किसी को भी ऊंचाई की वजह से बड़ी परेशानी नहीं हुई और ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं पड़ी। हिना ने लद्दाख जाने वालों को सेलाइन नेजल स्प्रे, नाक को नमी देने वाला जेल, गर्म कपड़े, पल्स ऑक्सीमीटर और जरूरी दवाइयां साथ रखने की सलाह दी। बता दें कि हिना इससे पहले करीब 17,582 फीट की ऊंचाई पर स्थित खारदुंग ला भी पहुंची थीं। उनकी परेशानी के बारे में जानकर फैंस अब उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
कैंसर के बाद Hina Khan की फिर बढ़ी मुश्किलें! दर्द से तड़पीं एक्ट्रेस! तस्वीरें शेयर कर बताई परेशानी!
हिना खान ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कर हिम्मत की मिसाल कायम की है। अब एक बार फिर उनकी हेल्थ को लेकर खबर सामने आई है। दरअसल, हिना हाल ही में लद्दाख ट्रिप पर गई थीं, जहां उन्हें मौसम और ऊंचाई की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
First published on: Oct 04, 2026 05:26 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola