Tuesday, 11 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कालीन भैया की दहाड़, मुन्ना-गुड्डू की वापसी! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर ने दिखाया रोंगटे खड़े करने वाला भौकाल

'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की वापसी के साथ गद्दी की नई जंग देखने को मिलेगी. जानें कब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी?

Mirzapur: The Movie Trailer: जिस ‘मिर्जापुर’ की दुनिया ने ओटीटी पर दर्शकों को दीवाना बना दिया था, अब वही भौकाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. सबसे खास बात ये है कि इसमें फ्रेंचाइजी के कई पुराने और आइकॉनिक किरदार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं.

लौटा कालीन भैया का वक्त!

ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की वापसी ने दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंकाया है. एक बार फिर गद्दी के लिए जंग छिड़ती नजर आ रही है और इस बार दांव पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है. ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग, खूंखार अंदाज और सत्ता के लिए होने वाली खींचतान साफ दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

फिर शुरू हुई गद्दी की लड़ाई

‘मिर्जापुर: द मूवी; की कहानी फ्रेंचाइजी की उसी दुनिया को आगे बढ़ाती नजर आ रही है, जहां सत्ता, बदला और दबदबा ही सबसे बड़ा खेल है. पुराने किरदारों के साथ कहानी में कुछ नए चेहरे और नए दावेदार भी एंट्री लेते हैं. ये नए खिलाड़ी पुराने पावर गेम को चुनौती देते दिखाई देंगे.

ट्रेलर की खास बातें

ट्रेलर की खास बात इसका बड़ा स्केल है. इस बार कहानी सिर्फ पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहने वाली. फिल्म में दर्शकों को नए लोकेशन और एक अलग सिनेमाई दुनिया देखने को मिलेगी. रेगिस्तान की झलक ने भी ट्रेलर को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है.

सितारों की लंबी फौज से सजी फिल्म

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे. वहीं दिव्येंदु और अली फजल की मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

ट्रेलर में दिखा नया भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

कब रिलाज होगी फिल्म?

फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर को देखकर इतना तो साफ है कि इस बार ‘मिर्जापुर’ का भौकाल सिर्फ ओटीटी तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि थिएटर में भी खूब गूंजने वाला है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 11, 2026 06:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola