आज दिग्गज गायिका आशा भोसले की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर फैंस उनके सदाबहार गानों को याद कर रहे हैं। इसी बीच आशा भोसले और दिवंगत अभिनेत्री साधना से जुड़ा एक पुराना प्रॉपर्टी विवाद भी चर्चा में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विवाद ने दोनों के बीच कानूनी लड़ाई की स्थिति पैदा कर दी थी और साधना को जिंदगी के आखिरी दौर में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़े। साधना हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल थीं। उनकी खूबसूरती और अदाकारी के साथ उनका खास हेयरस्टाइल भी बेहद लोकप्रिय हुआ, जिसे आज तक ‘साधना कट’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने फिल्म निर्देशक और निर्माता आरके नय्यर से 1966 में शादी की थी। दोनों करीब 28 साल तक साथ रहे। 1995 में आरके नय्यर के निधन के बाद साधना अकेली पड़ गईं। उनकी कोई संतान भी नहीं थी और धीरे-धीरे उन्होंने खुद को बॉलीवुड और लोगों से दूर कर लिया। बाद के वर्षों में उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी और वह कुछ समय के लिए अमेरिका चली गई थीं। इसी दौरान मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके बंगले को लेकर विवाद सामने आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बिल्डर इस प्रॉपर्टी को बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था और उसने आशा भोसले को बंगला खरीदने का ऑफर दिया। बताया जाता है कि आशा ने यह प्रॉपर्टी खरीद ली। इसके बाद साधना को अपने ही घर को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। कथित तौर पर साधना ने बिल्डर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की और उन पर धमकाने के आरोप लगाए गए। बाद में बिल्डर की गिरफ्तारी की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, इस पूरे विवाद से जुड़ी कई बातें रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।
---विज्ञापन---
कैंसर से हुई मशहूर एक्ट्रेस की मौत! आखिरी वक्त पर काटती रहीं कोर्ट के चक्कर! सिंगर संग हुआ विवाद!
आज दिग्गज गायिका आशा भोसले की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर फैंस उनके सदाबहार गानों को याद कर रहे हैं। इसी बीच आशा भोसले और दिवंगत अभिनेत्री साधना से जुड़ा एक पुराना प्रॉपर्टी विवाद भी चर्चा में आ गया है।
First published on: Sep 08, 2026 05:50 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola