Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा-सुनीता विवाद में दिव्या खोसला की एंट्री, एक्टर पर जमकर साधा निशाना

Divya Khosla On Govinda Sunita Relationship Controversy: गोविंदा और सुनीता के विवाद में दिव्या खोसला कुमार ने एंट्री लेते हुए गोविंदा को आड़े हाथों लिया है. दिव्या ने सुनीता के दर्द को समझते हुए गोविंदा पर पब्लिकली अफेयर का शोऑफ करने और अपनी जिम्मेदारी से भागने का गंभीर आरोप लगाया है.

divya khosla kumar supports sunita ahuja
divya khosla kumar supports sunita ahuja

Divya Khosla On Govinda Sunita Relationship Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की मैरिड लाइफ में मचे बवाल और कंट्रोवर्सी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर ‘दिव्या खोसला’ (Divya Khosla Kumar) की भी एंट्री हो चुकी है. गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ बढ़ती नजदीकियों और अफेयर की खबरों पर दिव्या ने गोविंदा पर तीखा हमला बोला है. दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर सुनीता का खुलकर सपोर्ट किया है और कहा है कि सीनियर एक्टर का यह रवैया आने वाली जनरेशन पर बहुत गलत इम्पैक्ट डालेगा.

‘महिलाएं पुरुषों की मजदूर थीं’

दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा, “इतनी सारी चीजें देख रही हूं इसलिए इसे खुद तक नहीं रख पाई. हमारी सोसाइटी में पहले महिलाएं पुरुषों की मजदूर होती थीं. सालों तक हमारी परदादी ने बहुत मेहनत की है अपनी बेटियों को इन्डिपेन्डेन्ट बनाने के लिए, उन्हें पढ़ाने के लिए और उनके पैरों पर खड़े करने के लिए ताकि वे आदमियों की गुलाम न बनी रहें. लेकिन सोशल मीडिया पर जो हो रहा है, उससे मेरे मन में सवाल खड़े हो रहे हैं.”

---विज्ञापन---

‘गोविंदा जी आप मम्मी के फेवरेट थे’

दिव्या ने आगे लिखा, “गोविंदा जी काफी सीनियर और रिस्पेक्टेड एक्टर हैं. उनकी एंटरटेनिंग फिल्में देखकर हम सब बड़े हुए हैं. इतना ही नहीं गोविंदा जी, आप मेरी मम्मी के फेवरेट एक्टर थे और यकीनन बाकी लोगों के भी रहे होंगे.”

आपकी सक्सेस का क्रेडिट सिर्फ आपको नहीं

एक्ट्रेस ने सुनीता के सैक्रिफाइज की तारीफ करते हुए लिखा, “सुनीता जी ने बतौर महिला सब कुछ न्योछावर कर दिया. उन्होंने आपके बच्चों की परवरिश की और अपना करियर तक छोड़ दिया. इससे ज्यादा एक महिला क्या कर सकती है? आपकी सक्सेस के पीछे उनका हाथ था. आप बाहर सक्सेसफुल थे, लेकिन इसका क्रेडिट सिर्फ आपको नहीं जाता. मुझे लगता है कि आपने खुद कभी घर में अपने बच्चों की जिम्मेदारी नहीं ली.”

---विज्ञापन---

धार्मिक जगह पर अफेयर का शोऑफ

गोविंदा के ओपनली गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर भड़कते हुए दिव्या ने कहा, “एक महिला हमारे सामने सोसाइटी से मदद मांग रही है और हम सब चुप हैं. क्यों गोविंदा जी हर दूसरे दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आते हैं? अगर आपका अफेयर है भी तो उसे पब्लिक में मत शो ऑफ करो. ऐसे धार्मिक जगह पर अफेयर का शोऑफ करना और अपनी पत्नी को मर्डरर (Murderer) बोलने की कॉन्सपिरेसी करना बहुत ही लो लेवल का काम है. हम आने वाली जनरेशन को क्या इंस्पिरेशन दे रहे हैं?”

इतना सैक्रिफाइज करके क्या मिला?

सुनीता का दर्द बयां करते हुए दिव्या ने आखिर में लिखा, “सुनीता जी का दर्द और दिल मुझ तक पहुंचा है. 58 की उम्र में जहां महिलाएं दादी-नानी बनती हैं और पति के साथ इस उम्र के पलों को जीती हैं, वहां उन्हें इतना सैक्रिफाइज करके क्या मिला? इस उम्र में भी उन्हें बतौर पत्नी बेसिक रिस्पेक्ट के लिए तरसना पड़ रहा है.”

---विज्ञापन---
First published on: Sep 28, 2026 10:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola