The Vvaan Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में आई फिल्म द वन को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा खासा बिजनेस किया है. आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने ओपनिंग वीकेंड के बाद पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया?
‘द वन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे कर लिए. फिल्म ने भले ही शुरुआत धीमी रही लेकिन इसने बाकी के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे दिन 11.25 करोड़ और तीसरे दिन 14.35 करोड़ का कलेक्शन किया.
चौथे दिन की कमाई
अब बात करें चौथे दिन यानी रिलीज के पहले सोमवार की तो ‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने ₹5.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹46.35 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹38.85 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन 50 लाख कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹4.00 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹50.35 करोड़ हो गया है.
सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी
बात करें फिल्म की तो, ‘द वन’ ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी के साथ मुंबई शहर में रहता है. ऋषि अपनी पत्नी ममता के साथ बिहार में अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. गांव में वन देवी का मंदिर का, जिसे लेकर मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद वहां जाने वाले की मौत हो जाती है. ऋषि को इन सब बातों पर विश्वास नहीं होता और वो वन के रहस्यों को जानने की कोशिश करता है. इस फिल्म के जरिए तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं.