Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor के बर्थडे पर Alia Bhatt ने शेयर की रोमांटिक फोटोज, गोद में बैठे नजर आए एक्टर

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर आज, 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनके साथ कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं.

Ranbir Kapoor birthday alia bhatt

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड रणबीर कपूर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स ने रणबीर को खूब बधाई दी है. पूरे सोशल मीडिया पर फैंस ने रणबीर के प्रति अपना प्यार जताया. अपने जन्मदिन के दिन रणबीर फैंस के साथ केक काटते और उनका अभिवादन करते भी नजर भी नजर आए. वहीं अब एक्ट्रेस और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने भी उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है. पोस्ट में आलिया ने रणबीर के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं.

Alia ने Ranbir संग शेयर की खास तस्वीरें

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर की कुछ शानदार फोटोज शेयर की हैं. पहली फोटो में रणबीर, आलिया की गोद पर बैठे नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में रणबीर, आलिया को देख रहे हैं और दोनों किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं. तीसरी फोटो में सिर्फ रणबीर दिख रहे हैं. चौथी फोटो में रणबीर के साथ राहा नजर आ रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने राहा का चेहरा रिवील नहीं किया. पांचवीं फोटो में आलिया और रणबीर की शादी के बाद की फोटो की है. वहीं छठी फोटो दोनों की सेल्फी की है. आलिया की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

---विज्ञापन---

बर्थडे पर रणबीर के लिए आलिया ने क्या कहा?

तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे क्यूटी स्टार’. एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है. पहली फोटो में पति-पत्नी, दोनों एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस भर-भकरकर इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं.

कब रिलीज होगी रामायण?

बता दें रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता, सुपरस्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा.

‘लव एंड वॉर’ में आलिया के साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर

रामायण के अलावा रणबीर कपूर लव एंड वॉर भी लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल लीड रोल में हैं. हाल ही में फिल्म के तीनों स्टार्स के पोस्टर रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला है. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होनी है.

First published on: Sep 28, 2026 09:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola