Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar की ननद Saba Ibrahim के घर हुई चोरी! सोना-डायमंड-वॉच…सब गायब! एक लापरवाही पड़ी भारी!

दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम के घर से कीमती सामान चोरी होने की खबर सामने आई है। चौंकाने वाली बात ये है कि परिवार को चोरी का पता तुरंत नहीं चला, बल्कि कई दिनों बाद सामान गायब होने की जानकारी हुई।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 8, 2026 17:39
Share :
Saba Ibrahim

दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम के घर से कीमती सामान चोरी होने की खबर सामने आई है। चौंकाने वाली बात ये है कि परिवार को चोरी का पता तुरंत नहीं चला, बल्कि कई दिनों बाद सामान गायब होने की जानकारी हुई। सबा और उनके पति सनी ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में इस पूरे मामले का खुलासा किया है। सबा अपने यूट्यूब चैनल ‘सबा का जहां’ पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने बताया कि करीब 20-25 दिनों से उनकी एक ईयररिंग गायब थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद ईयररिंग घर में ही कहीं रखी होगी, लेकिन सफाई के दौरान जब सामान चेक किया गया तो कई और कीमती चीजें गायब मिलीं। सनी के मुताबिक, घर से एक सोने की चेन, डायमंड ईयररिंग्स और सबा की महंगी डिजिटल वॉच भी गायब है। इसके अलावा उनकी कजिन रिजा का पर्स भी नहीं मिल रहा, जिसमें कैश रखा था। परिवार ने यह भी नोटिस किया कि घर में खाने-पीने की कुछ चीजें लगातार कम हो रही थीं। सबा ने माना कि ज्वेलरी को लॉकर में न रखना उनकी लापरवाही थी। उनका कहना है कि घर में पहले भी सामान इधर-उधर रखा रहता था, लेकिन कभी कुछ गायब नहीं हुआ था। फिलहाल परिवार इस बात को लेकर परेशान है कि घर के अंदर से सामान कौन निकाल रहा है। हालांकि, सबा और उनके परिवार ने अभी तक किसी पर सीधे तौर पर चोरी का आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने साफ किया कि उन्हें पैसों से ज्यादा अपनी गलती का अफसोस है।

First published on: Sep 08, 2026 05:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola