Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Baseer Ali को 7 साल बड़ी हसीना से हुआ प्यार, बीच में आई धर्म की दीवार! मां ने भी दे डाली वॉर्निंग

रियलिटी टीवी स्टार बसीर अली इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बसीर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह बानी जे (गुरबानी जज) को डेट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते और धर्म परिवर्तन को लेकर भी खुलकर बात की।

Written By : Jyoti Verma | Updated: Nov 28, 2026 15:16
Share :
baseer Ali

रियलिटी टीवी स्टार बसीर अली इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बसीर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह बानी जे (गुरबानी जज) को डेट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते और धर्म परिवर्तन को लेकर भी खुलकर बात की।बसीर ने शो ‘डबल डेट’ में बताया कि उनकी पार्टनर दूसरे धर्म से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, वह उनसे धर्म बदलने की कोई उम्मीद नहीं रखते। उनका मानना है कि प्यार के लिए किसी पर अपना धर्म छोड़ने का दबाव बनाना गलत है और इससे रिश्ते पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।एक्टर ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें पहले ही समझा दिया था कि अगर वह किसी अलग धर्म की लड़की से प्यार करते हैं, तो उससे धर्म परिवर्तन की उम्मीद न रखें। उनकी मां चाहती हैं कि बसीर खुद ज्यादा धार्मिक बनें, रोज नमाज पढ़ें और शादी करें। बसीर के मुताबिक, वह मां की इन इच्छाओं का सम्मान करते हैं और नियमित रूप से नमाज पढ़ते हैं।बता दें कि बानी जे पंजाबी परिवार से आती हैं और ‘रोडीज’ व ‘बिग बॉस 10’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, बसीर ‘स्प्लिट्सविला 10’ के विनर रह चुके हैं और ‘बिग बॉस 19’ में भी नजर आए थे।

First published on: Nov 28, 2026 03:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो