बॉलीवुड के चर्चित कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक बार फिर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. दोनों की नाइट आउट की 5 तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों में कपल का शानदार अंदाज और ट्विन लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है. खास बात ये है कि इन तस्वीरों को फैशन डिजाइनर और पॉलिटिशियन शाइना NC ने शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या के लिए एक ऐसा पोस्ट लिखा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.
ऐश्वर्या-अभिषेक की तस्वीर वायरल
शाइना NC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं, शाइना ने अपने पोस्ट में ऐश्वर्या के साथ पुराने रिश्ते को याद किया है.

ऐश्वर्या के साथ 35 साल पुरानी दोस्ती
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने महज 18 साल की उम्र में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कदम रखा था, तब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं. आज करीब 35 साल बाद भी दोनों की दोस्ती पहले जैसी ही मजबूत है.
‘कुछ दोस्ती के लिए लगातार कॉन्टैक्ट की जरूरत नहीं’
शाइना ने अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ दोस्ती ऐसी होती हैं, जिन्हें बनाए रखने के लिए हर समय संपर्क में रहने की जरूरत नहीं होती. ऐसे रिश्तों में भरोसा सबसे ज्यादा मायने रखता है. उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या से जब भी मुलाकात होती है, ऐसा लगता है जैसे दोनों वहीं से बातचीत शुरू कर रही हैं, जहां पिछली बार छोड़ी थी.
ऐश्वर्या की शाइना ने की दिल खोलकर तारीफ
ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए शाइना ने लिखा कि उनके रिश्ते में कोई दिखावा नहीं, बल्कि पुराना अपनापन और सहजता है. उन्होंने ऐश्वर्या के साथ अपने फैशन और सामाजिक कामों से जुड़े अनुभव भी शेयर किया. शाइना ने बताया कि ऐश्वर्या ने उनके संघर्ष के दिनों में भी उनका साथ दिया था.

दिवाली पार्टी में भी साथ दिखा था कपल
बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी साथ पहुंचे थे. दोनों ने हाथ पकड़कर एंट्री की थी और साथ में तस्वीरें खिंचवाई थीं. अब नाइट आउट की नई तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस का ध्यान कपल की ओर खींच लिया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके नेगेटिव किरदार की चर्चा है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ तहलका मचा रही है. इस बीच शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘गनमास्टर G9’ और ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को पहले दिन 3.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये रहा. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 फीसदी दर्ज की गई. वहीं दूसरी तरफ सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म को पीछे छोड़ दिया. एडवांस बुकिंग में भले ही फिल्म को ज्यादा फायदा नहीं मिला था, लेकिन रिलीज के बाद इसने बेहतर प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 4.00 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपये रहा. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 11 फीसदी दर्ज की गई.