Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सामंथा के बेटे देव के जन्म से पहले क्या हुआ था? 9 दिन बाद राज निदिमोरू की आंटी ने बताई अंदर की बातें

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रहीं हैं, 19 नवंबर को उन्होंने बेटे देव का वेलकम किया था, इस बीच बच्चे के जन्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें सामने आईं हैं, जो लोगों को हैरान कर रहीं हैं.

Samantha Ruth Prabhu
सामंथा की डिलीवरी से पहले घबरा गया था परिवार, Photo Credit- Social Media

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं. दोनों ने 19 नवंबर 2026 को अपने बेटे देव का स्वागत किया. हालांकि, बेटे के जन्म से पहले परिवार के लिए कुछ पल काफी मुश्किल भरे रहे. अब बच्चे के जन्म के 9 दिन बाद राज निदिमोरू की आंटी और मशहूर सिंगर डॉ. शोभा राजू ने डिलीवरी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं.

बच्चे की गर्दन में लिपटी थी अम्बिलिकल कॉर्ड

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. शोभा राजू ने बताया कि सामंथा की डिलीवरी से पहले हुए स्कैन में बच्चे की अम्बिलिकल कॉर्ड यानी गर्भनाल उसके गले के चारों ओर लिपटी हुई दिखाई दी थी. यह देखकर परिवार काफी टेंशन में आ गया था. हालांकि, बाद में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हलचल सामान्य है और उसकी स्थिति ठीक है. इस खबर के बाद परिवार ने राहत की सांस ली.

---विज्ञापन---
सामंथा-राज बने बेटे के पेरेंट्स

डॉक्टरों ने दी थी सी-सेक्शन की सलाह

शोभा राजू ने बताया कि एक दिन लंच के दौरान राज निदिमोरू का फोन आया. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने सामंथा की डिलीवरी के लिए सी-सेक्शन यानी सिजेरियन ऑपरेशन की सलाह दी है. यह सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और सभी ने मां और बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना शुरू कर दी.

परिवार ने की प्रार्थना

शोभा राजू के मुताबिक, परिवार करीब 25 से 30 मिनट तक लगातार प्रार्थना करता रहा. इसके बाद राज का दोबारा फोन आया और उन्होंने ऐसी खुशखबरी सुनाई, जिसका सभी को इंतजार था.

सामंथा ने बेटे देव का किया स्वागत

नॉर्मल डिलीवरी से हुआ बेटे देव का जन्म

राज ने बताया कि सामंथा ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटे को जन्म दिया है. यह खबर सुनते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. शोभा राजू ने बताया कि सामंथा और उनका बेटा देव दोनों स्वस्थ हैं. उन्होंने इस पूरे अनुभव को भगवान का आशीर्वाद बताया.

बेटे के लिए मंदिर, दरगाह और चर्च पहुंचीं राज की बहन

देव के जन्म के बाद राज निदिमोरू की बहन शीतल ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर, हाजी अली दरगाह और सेंट माइकल्स चर्च में प्रार्थना की. उन्होंने कामना की कि देव बड़ा होकर सभी धर्मों का सम्मान करे और हर इंसान से प्यार करे.

---विज्ञापन---

एक साल पहले ही कपल ने की थी शादी

बता दें कि सामंथा और राज ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र स्थित लिंग भैरवी मंदिर में निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम किया है.

First published on: Nov 28, 2026 03:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो