Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: ‘रामायण’ के तूफान में क्या टिक पाई ‘गनमास्टर G9’-‘ये प्रेम मोल लिया’, जानें पहले दिन की कमाई

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म की आंधी के बीच इस शुक्रवार दो नई फिल्में 'गनमास्टर G9' और 'ये प्रेम मोल लिया' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. आइए जानते हैं इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई.

Box Office Collection
नई फिल्मों की ऐसी रही शुरुआत? Photo Credit- Social Media/AI

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ तहलका मचा रही है. फिल्म की ऐसी आंधी चल रही है कि पुराने रिकॉर्ड धवस्त हो रहे हैं, तो नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इसी बवंडर के बीच सिनेमाघरों में दो नई फिल्मों ‘गनमास्टर G9’ और ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने दस्तक दी है. हालांकि, दोनों ही फिल्मों को पहले दिन दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बावजूद कमाई के मामले में एक फिल्म ने दूसरी को पीछे छोड़ दिया है.

‘गनमास्टर G9’ की ओपनिंग रही धीमी

इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इससे उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी.

---विज्ञापन---

इमरान की फिल्म की पहले दिन की कमाई

हालांकि, फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन 3.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये रहा. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 फीसदी दर्ज की गई.

‘ये प्रेम मोल लिया’ ने मारी बाजी

दूसरी तरफ सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म को पीछे छोड़ दिया. एडवांस बुकिंग में भले ही फिल्म को ज्यादा फायदा नहीं मिला था, लेकिन रिलीज के बाद इसने बेहतर प्रदर्शन किया.

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं आंकड़े?

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 4.00 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपये रहा. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 11 फीसदी दर्ज की गई.

‘रामायण’ के आगे नहीं टिक पाईं नई फिल्में

इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘रामायण’ का जलवा कम नहीं हुआ है. रिलीज के 23वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन करीब 1,000.55 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

रामायण ने दुनियाभर में की कितनी कमाई?

इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,790.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. ‘रामायण’ की इस शानदार कमाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस पर उसका दबदबा कायम है. नई फिल्मों के बीच भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.

First published on: Nov 28, 2026 10:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो