Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Diljit Dosanjh Mumbai Concert: बम की धमकियों से नहीं डरे दिलजीत दोसांझ, मुंबई कॉन्सर्ट में दिया मोहब्बत का पैगाम, बोले- ‘आपको प्यार ही प्यार’

दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर पिछले कुछ समय से धमकिया मिल रहीं थीं, इस बीच गुरुवार को सिंगर ने इन धमकी देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया और स्टेज से प्यार का पैगाम भी दिया, उनके मुंबई कॉन्सर्ट में भारी भीड़ नजर आई.

Diljit Dosanjh Mumbai Concert
बम की धमकियों से नहीं डरे दिलजीत दोसांझ, Photo Credit- Social Media

दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ वक्त से लगातार चर्चा में बने हुए हैं, जिसकी वजह उनकी कोई फिल्म या शो नहीं बल्कि लगातार मिल रही धमकियां रहीं, उनके मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां दी गईं थीं, इतना ही नहीं कॉन्सर्ट में पहुंचने वालों को भी न बख्सने की बात कही गई थी, लेकिन इन सब के बीच गुरुवार को सिंगर ने बेहद खूबसूरत अंदाज में अपने मुंबई कॉन्सर्ट की शुरुआत की इसी बीच उन्होंने उन लोगों को भी खास मैसेज दिया जो उनके कॉन्सर्ट को लेकर धमकियां दे रहे थे, अब उनके मोहबब्त के पैगाम की फैंस दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

धमकियों के बीच भी नहीं रुका दिलजीत का शो

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर धमकियां मिलने की खबरों के बीच सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे. इसके बावजूद बड़ी संख्या में फैंस अपने पसंदीदा सिंगर को देखने और उनके गानों पर झूमने पहुंचे. दिलजीत ने भी अपने शानदार अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया.

---विज्ञापन---

दिलजीत ने धमकी देने वालों को दिया करारा जवाब

कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने धमकियों पर बात करते हुए कहा कि कुछ लोगों का मकसद उनके शो में आने वाले फैंस को डराना और उन्हें रोकना है. सिंगर ने कहा कि लोगों को किसी भी तरह से उनके कॉन्सर्ट में आने से रोकने की कोशिश की जा रही है.

दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट

‘बम फेंकोगे, तब भी प्यार मिलेगा’

दिलजीत ने नफरत फैलाने वालों को अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से सभी को सिर्फ प्यार मिलेगा, चाहे कोई उनके खिलाफ कितनी भी नफरत क्यों न दिखाए.

सिंगर ने राहत इंदौरी की सुनाई शायरी

इस दौरान सिंगर ने राहत इंदौरी की मशहूर शायरी भी सुनाई, और कहा कि ‘शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो यह अमरूदों का मौसम है.’ दिलजीत का यह शायराना अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. उन्होंने साफ कर दिया कि नफरत के जवाब में वह मोहब्बत का रास्ता ही चुनेंगे.

---विज्ञापन---

गांव की मिट्टी से जुड़ा है दिलजीत का संगीत

दिलजीत ने अपने संगीत और परवरिश के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि उनके गाने गांव से जुड़े हैं और वह खुद भी गांव से आते हैं. अगर किसी को उनके गानों के शब्द समझ नहीं आते, तो भी गांव की मिट्टी की खुशबू जरूर महसूस होगी.

मुंबई पुलिस को कहा शुक्रिया

सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए दिलजीत ने मुंबई पुलिस का खास तौर पर धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी हर व्यक्ति की जांच कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. कॉन्सर्ट में दिलजीत ने अपने कई पॉपुलर गाने गाए और फैंस के साथ यादगार पल बिताए. धमकियों के बीच उनका यह संदेश चर्चा में है कि नफरत चाहे जितनी हो, उनकी तरफ से जवाब हमेशा प्यार ही रहेगा.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 28, 2026 11:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो