Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बहन के ‘श्राप’ ने नर्क बनाई मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी,ताउम्र रही बेऔलाद ।मरते दम तक नहीं देखा चेहरा !

फिल्मी कहानी जैसा दिखने वाला यह किस्सा बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियों साधना शिवदासानी और बबीता कपूर की जिंदगी से जुड़ा है। दोनों सगी चचेरी बहनें थीं, लेकिन एक गलतफहमी ने उनके रिश्ते में ऐसी दरार पैदा की, जो साधना की आखिरी सांस तक नहीं भर सकी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 24, 2026 11:30
Share :
Sadhana Shivdasani-Babita Kapoor

फिल्मी कहानी जैसा दिखने वाला यह किस्सा बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियों साधना शिवदासानी और बबीता कपूर की जिंदगी से जुड़ा है। दोनों सगी चचेरी बहनें थीं, लेकिन एक गलतफहमी ने उनके रिश्ते में ऐसी दरार पैदा की, जो साधना की आखिरी सांस तक नहीं भर सकी। 60 और 70 के दशक में साधना अपने दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उनकी खूबसूरती, अभिनय और मशहूर “साधना कट” हेयरस्टाइल ने उन्हें खास पहचान दिलाई। वहीं, साधना से प्रेरित होकर बबीता ने भी फिल्मों में कदम रखा और बाद में रणधीर कपूर से शादी कर कपूर खानदान की बहू बनीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बबीता और रणधीर कपूर की शादी की बात चल रही थी, तब राज कपूर ने शर्त रखी थी कि शादी के बाद बबीता फिल्मों में काम नहीं करेंगी। बताया जाता है कि राज कपूर ने यह बात बबीता तक पहुंचाने के लिए साधना से कहा। हालांकि, बबीता को लगा कि साधना उनके रिश्ते के खिलाफ हैं, जिसके बाद दोनों के संबंध खराब हो गए। कहा जाता है कि बहस के दौरान बबीता ने गुस्से में साधना से ऐसी बात कह दी थी, जो बाद में उनकी जिंदगी का दर्द बन गई। साधना को कभी संतान सुख नहीं मिला और पति आर. के. नैयर के निधन के बाद उन्होंने अपने जीवन के अंतिम साल अकेलेपन में बिताए। साल 2013 में एक इंटरव्यू में साधना ने बताया था कि उनका बबीता से कोई संपर्क नहीं है। वहीं, 2015 में साधना के निधन के बाद आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बबीता उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थीं। एक गलतफहमी की वजह से दो बहनों के बीच आई दूरी कभी खत्म नहीं हो सकी और यह कहानी बॉलीवुड के सबसे चर्चित पारिवारिक विवादों में शामिल हो गई।

First published on: Jun 24, 2026 11:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola