Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

’56 में 26 का क्यों बनना…’, Anu Aggarwal को शॉर्ट ड्रेस में देख भड़के लोग; वीडियो वायरल होते ही किया ट्रोल

Anu Aggarwal Trolled: अनु अग्रवाल ने हाल ही में एक इवेंट में अपना ऐसा अतरंगी फैशन सेंस दिखाया कि लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. अनु अग्रवाल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो छोटे कपड़ों में दिखाई दे रही हैं. इस उम्र में शॉर्ट ड्रेस पहनने पर इंटरनेट यूजर्स अब एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 6, 2025 18:20
Share :
अनु अग्रवाल कपड़ों को लेकर आईं ट्रोलर्स के निशाने पर. (Photo Credit- X)

Anu Aggarwal Trolled: बॉलीवुड की ‘आशिकी गर्ल’ यानी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल अपने अजीबोगरीब फैशन के चक्कर में सुर्खियों में आ गई हैं. एक इवेंट में 56 साल की ये एक्ट्रेस ऐसे कपड़ों में पहुंचीं कि सब लोग उन्हें ही देखते रह गए. पैपराजी भी अनु अग्रवाल का फैशन सेंस देखकर चौंक गए. उनकी ड्रेस इतनी शॉर्ट थी कि पैपराजी के गाल भी शर्म से लाल हो गए. उनका कॉन्फिडेंस इस दौरान छाया रहा. सिर पर लाल चश्मा लगाकर, रेड एंड वाइट ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में अनु अग्रवाल एक इवेंट में दिखाई दीं. उन्होंने गोल्डन हील्स भी पहनी हुई थी. कैमरा देखते ही अनु अग्रवाल ने जमकर पोज दिए. जैसे ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया.

सोशल मीडिया यूजर्स को आशिकी गर्ल का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा. ऐसे में रियेक्ट करते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ’56 में 26 का क्यों बनना चाहते हैं लोग?’ एक यूजर लिखते हैं, ‘नॉर्मल कपड़े पहनकर भी आया जा सकता था.’ तो किसी ने कहा, ‘उम्र का ही लिहाज रख लो तुम.’ एक कमेंट आया, ‘ये बताना मुश्किल है कि ये टॉप है या ड्रेस.’ आपको बता दें, अनु अग्रवाल को उनके बदले हुए चेहरे के लिए भी ट्रोल किया जाता है. एक एक्सीडेंट में उनका हुलिया पूरी तरह से बदल गया था. बॉलीवुड कि खूबसूरत और मासूम दिखने वाली ये एक्ट्रेस अब पहचान में भी नहीं आती हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2025 06:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola