Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘छोटी-छोटी बातों…’ मुस्लिम टीवी एक्टर ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, कही ये बड़ी बात

TV Actor Breaks Silence on Religious Trolling: टीवी के फेमस एक्टर नमो नारायण नहीं बोलने पर फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस एक्टर को खूब ट्रोल किया. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jul 6, 2026 01:55
Share :

TV Actor Breaks Silence on Religious Trolling: टीवी के फेमस एक्टर अली गोनी एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, पहले गणपति बप्पा मौर्या न बोलने पर अली गोनी ट्रोल हुए, अब नमो नारायण नहीं बोलने पर फंस गए हैं. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल इतना बढ़ गया कि अली गोनी खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी. लेकिन इस बार अली गोनी ने सफाई देते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है.

बता दें कि ये विवाद एल्विश यादव का एक घी ब्रांड नमो नारायण के प्रमोशन की वजह से शुरू हुआ है. अली ने अपने दोस्त के ब्रांड के लिए एक प्रमोशनल वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने प्रोडक्ट की खूब तारीफ की, लेकिन इसके नाम का जिक्र नहीं किया. इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया. इसके बाद अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत ही उन्होंने नमो नारायण बोलते हुए की. इसी के साथ उन्होंने हेटर्स को करारा जवाब दिया. अली ने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि लोग छोटी-छोटी बातों से भी विवाद कैसे खड़ा कर देते हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jul 06, 2026 01:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola